ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वायुसेना की ताकत में और इजाफा: अमेरिकी नौसेना ने भारत को सौंपे एमएच-60आर हेलिकॉप्टर, जानें खासियत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वायुसेना की ताकत में और इजाफा: अमेरिकी नौसेना ने भारत को सौंपे एमएच-60आर हेलिकॉप्टर, जानें खासियत

By @dmin
Published: July 17, 2021
Share
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूत करने का एक और संकेत देते हुए अमेरिकी नौसेना ने पहले दो एमएच-60 आर मल्टी रोल हेलिकॉप्टर्स भारतीय नौसेना को सौंपे। भारतीय नौसेना अमेरिकी सरकार से विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित ये 24 हेलीकॉप्टर खरीद रही है जिनकी अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर है।

सैन डिएगो के नौसैन्य हवाई स्टेशन नॉर्थ आइलैंड या एनएएस नॉर्थ आइलैंड में शुक्रवार को हुए समारोह में अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना को औपचारिक तौर पर हेलिकॉप्टर सौंपे। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू इसमें शामिल हुए। संधू ने कहा कि सभी मौसमों में काम करने वाले मल्टी रोल हेलिकॉप्टरों का बेड़े में शामिल होना भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत-अमेरिका की दोस्ती नयी ऊंचाइयां छू रही है।

🇮🇳🇺🇸 Partnership Flying High! pic.twitter.com/XPiGvX8mPY

— Taranjit Singh Sandhu (@SandhuTaranjitS) July 16, 2021

उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय रक्षा व्यापार पिछले कुछ वर्षों में 20 अरब डॉलर से अधिक तक फैल गया है। रक्षा व्यापार के अलावा भारत और अमेरिका रक्षा मंचों के सह-विकास पर भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं। संधू ने हाल के समय में रक्षा क्षेत्र में भारत द्वारा उठाए सुधारात्मक कदमों का जिक्र किया जिससे विदेशी निवेशकों के लिए नए अवसर पैदा हो गए हैं।

एमएच-60आर हेलिकॉप्टर सभी मौसमों में काम करने वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे विमानन की नयी प्रौद्योगिकियों के साथ कई मिशनों में सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इन एमआरएच के शामिल होने से भारतीय नौसेना की त्रिआयामी क्षमताएं बढ़ेंगी। हेलिकॉप्टरों को कई विशिष्ट उपकरण तथा हथियारों से भी लैस किया जाएगा। भारतीय चालक दल का पहला बैच अभी अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है।

रक्षा विभाग के अनुसार, इस प्रस्तावित बिक्री से भारत की सतह-रोधी और पनडुब्बी रोधी युद्धक अभियानों की क्षमताएं बढ़ेंगी। भारत इन क्षमताओं का इस्तेमाल क्षेत्रीय खतरों से निपटने और अपने देश की रक्षा को मजबूत करने के तौर पर करेगा। भारत सरकार ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक यात्रा से हफ्तों पहले फरवरी 2020 में हेलिकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी थी।

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण
एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से कहा- गलवान में जो कुछ हुआ वह चीन की थी साजिश
जवाहर मार्केट में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन, एसपी को ज्ञापन सौंप रखी यह मांग
मुख्यमंत्री साय ने पीएम स्वनिधि व एनयूएलएम में बेस्ट फरफार्मेंस करने वाले निकायों व स्ट्रीट वेंडर्स को किया सम्मानित
रायपुर पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत… नक्सलवाद के खिलाफ इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन की लेंगे बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 12 IAS officers of Rajasthan observed the activities of Godhan Nyay Yojana and Gothan गोधन न्याय योजना और गौठान की गतिविधियों का राजस्थान के 12 आईएएस अधिकारियों ने किया अवलोकन…. संचालित गतिविधियों को अधिकारियों ने सराहा
Next Article रिश्ते शर्मसार : बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे वाली गाड़ी से शव पहुंचाया श्मशान संदिग्ध हालात में 16 की मौत, पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पांच लोग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?