ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्षों के प्रयास से इस समाज को मिला जनजाति का दर्जा, पीएम मोदी की सहृदयता से मिला न्याय: सीएम विष्णु देव साय
Share
Notification Show More
Latest News
Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा
October 22, 2026
विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा
October 22, 2026
​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

वर्षों के प्रयास से इस समाज को मिला जनजाति का दर्जा, पीएम मोदी की सहृदयता से मिला न्याय: सीएम विष्णु देव साय

By Om Prakash Verma Published January 10, 2024
Share
वर्षों के प्रयास से इस समाज को मिला जनजाति का दर्जा, पीएम मोदी की सहृदयता से मिला न्याय: सीएम विष्णु देव साय
वर्षों के प्रयास से इस समाज को मिला जनजाति का दर्जा, पीएम मोदी की सहृदयता से मिला न्याय: सीएम विष्णु देव साय
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के जमदेई में आयोजित अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन और अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहृदयता से बिंझिया जाति सहित 12 जातियों को जनजाति का दर्जा मिला। वर्षों से बिंझिया समाज जनजाति का दर्जा प्रदान करने के लिए मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखते हुए प्रधानमंत्री ने बिंझिया समाज सहित बारह जातियों को जनजातियों की सूची में शामिल किया, इन जातियों को विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिला। आज बहुत खुशी है कि बिंझिया समाज सहित 12 जातियों के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बन रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ इन वर्गों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार, सांसद रहते हुए मैंने स्वयं और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि आज इन वंचित समुदायों को उनका हक मिला है।

मुख्यमंत्री साय जमदेई में अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
मोदी जी की गारंटी के हर वायदे को करेंगे पूरा: मुख्यमंत्री साय
मां कुदरगढ़ी मंदिर में बनेगा रोप वे
देवीपुर महामाया मंदिर से पंपापुर रोड चौड़ीकरण के लिए 4.5 करोड़ रुपए की मंजूरी
देवीपुर से नौवापर मार्ग में जोगीगुड़ा नाले में पुलिया निर्माण के लिए 3 करोड़ की स्वीकृति
50 सीटर बालिका छात्रावास की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे जब केंद्र में राज्यमंत्री थे। तब उन्होंने लगातार बिंझिया समाज सहित 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास किए थे। उन्होंने बताया कि लोकसभा व राज्यसभा में इस वर्ग की पीड़ा और समस्याओं को संसद में जोर-शोर से उठाया गया ताकि आदिवासी भाई-बहनों के साथ न्याय हो सके। उन्होंने 12 जातियों को जनजातियों की सूची में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

जमदेई में 20 लाख रूपए की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर मां कुदरगढ़ी मंदिर में रोप वे की स्वीकृति की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने देवीपुर महामाया मंदिर से पंपापुर रोड चौड़ीकरण के लिए 4.5 करोड़ रुपए, देवीपुर से नौवापर मार्ग में जोगीगुड़ा नाले में पुलिया निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति, 50 सीटर बालिका छात्रावास की मंजूरी तथा जमदेई में 20 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन की स्वीकृति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मोदी की गारंटी में किए गए हर वायदे को पूरा करेंगे। हमने शपथ ग्रहण करने के बाद केबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख परिवारों को पक्का मकान देने की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लेकर मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की शुरूआत की। दूसरा वायदा पूरा करते हुए सुशासन दिवस के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो वर्ष के बकाया धान बोनस की 3716 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किसानों के खाते में किया। मोदी जी की गारंटी के तहत किसानों के धान को 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से 3100 रुपये प्रति किवंटल की दर से खरीद रहे हैं, श्री साय ने कहा कि जो किसान समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके है, उन्हें अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद हमने 25 दिनों के भीतर ही पीएससी के घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। वायदे के अनुसार विवाहित माताओं को सालाना 12000 रुपए देने की महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे, गरीबों को 500 में गैस सिलेंडर, गरीब भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रूपए प्रति मानक बोरा के मान से की जाएगी। वनवासी भाईयों के हित में सब काम होंगे, एक लाख से ज्यादा बैकलॉग के पद खाली हैं उन्हें भी जल्दी ही भरेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बहुत ज्यादा कर्ज से राज्य को लाद दिया है लेकिन हमारी नीति और नीयत सही है, हम सभी के हित में काम करेंगे। सरगुजा संभाग में मिले व्यापक जनसमर्थन को देखते हुए सरगुजा संभाग से तीन मंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना शुरू की। जिसके कारण लोगों को भूखे पेट नहीं रहना पड़ा, सभी को भोजन मिला डॉ. रमन सिंह जी चाउर वाले बाबा कहलाए।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में बिंझिया समाज ने आदिवासियों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री साय का अभिनंदन किया और गदा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा अंचल ने एक इतिहास रचा है, यहां की जनता ने जो आशीर्वाद दिया, आज सरगुजा का बेटा प्रदेश का मुखिया बना है, यह गर्व की बात है। डॉ सिंह ने कहा हमारे कार्यकाल में बिंझिया समाज सहित 12 जातियों के मात्रात्मक त्रुटि के निराकरण करने के लिए विशेष प्रयास किए थे और उसी का परिणाम रहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 में इन वर्गों के साथ न्याय करते हुए इन जातियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल किया। इस फैसले से इन जातियों के लगभग 25 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। मात्रात्मक त्रुटि के कारण बिंझिया समाज के लोगों को जनजातियों को मिलने वाले लाभ नहीं मिल पा रहे थे। डॉ. सिंह ने कहा कि बिंझिया समाज द्वारा आज ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस समाज के लोगों ने भाव-विभोर होकर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।

बिंझिया जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने में प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान- समाज के महासम्मेलन में पहुंचे साठ वर्षीय श्री भगवान राम सिरदार व पैंसठ वर्षीय श्री बेचन राम ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि बिंझिया समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने में महत्वपूर्ण योगदान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है। उन्होंने बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से बिंझिया समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की जा रही थी। मात्रात्मक त्रुटि होने के कारण अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिलने वाले लाभ से इस तबके को वंचित होना पड़ा था। उन्होंने बताया कि बिंझिया समाज कृषि, मजदूरी के कार्य से जुड़े हैं। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर इस समाज में शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति अब विशेष जागरूकता आने लगी है।

इस समाज को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे। वर्ष 2011 में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस समाज की पीड़ा को महसूस किया और भारत सरकार को बिंझिया सहित 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा। प्रधानमंत्री जी की सहृदयता से वर्ष 2022 में लोकसभा व राज्यसभा में बिंझिया समाज सहित बारह जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की सहमति मिली और 2022 में राजपत्र में इस बाबत प्रकाशन हुआ। महासम्मेलन में बिंझिया जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए समाज ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मरावी, विधायक उद्देश्वरी पैकरा, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, पूर्व विधायक राम सेवक पैकरा, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, बिंझिया समाज के अध्यक्ष भुवाल सिंह सिरदार सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मंच पर उपस्थित थे।

You Might Also Like

Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा

विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा

​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

Om Prakash Verma January 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
Next Article ट्रेन हादसा: चारमीनार एक्सप्रेस की बोगियां हुईं बेपटरी, नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा ट्रेन हादसा: चारमीनार एक्सप्रेस की बोगियां हुईं बेपटरी, नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?