ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्ल्ड रोज़ डेः वेदांता का बालको मेडिकल सेंटर भारत के अग्रणी कैंसर अस्पतालों में से एक, दे रहा है उत्कृष्ट योगदान
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedHealthNational

वर्ल्ड रोज़ डेः वेदांता का बालको मेडिकल सेंटर भारत के अग्रणी कैंसर अस्पतालों में से एक, दे रहा है उत्कृष्ट योगदान

By Om Prakash Verma Published September 25, 2023
Share
वर्ल्ड रोज़ डेः वेदांता का बालको मेडिकल सेंटर भारत के अग्रणी कैंसर अस्पतालों में से एक, दे रहा है उत्कृष्ट योगदान
वर्ल्ड रोज़ डेः वेदांता का बालको मेडिकल सेंटर भारत के अग्रणी कैंसर अस्पतालों में से एक, दे रहा है उत्कृष्ट योगदान
SHARE

इस अवसर पर बालको मेडिकल सेंटर ने विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला का आयोजन किया जिनमें स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम और योग सत्र भी शामिल थे

नई दिल्ली/ वर्ल्ड रोज़ डे के मौके पर भारत के अग्रणी कैंसर अस्पतालों में से एक, वेदांता के बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने कैंसर रोगियों, और खासकर ग्रामीण भारत से आने वाले कैंसर के मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। वर्ष 2018 में प्रारंभ हुआ यह अत्याधुनिक कैंसर उपचार केन्द्र आज भारतीय कैंसर केयर के क्षेत्र में स्वयं को एक अग्रणी अस्पताल के रूप में स्थापित कर चुका है। वर्ल्ड रोज़ डे के अवसर पर बीएमसी ने कैंसर के विषय पर जागरुकता बढ़ाने के लिए कई विभिन्न कार्यक्रम और साथ ही कैंसर रोगी व सर्वाइवर के जीवन में रोजाना जो दृढ़ता दिखाते हैं उसके लिए उन्हें सराहा गया।

वर्ल्ड रोज़ डे दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन कैंसर रोगियों को इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई हेतु प्रोत्साहन देने को समर्पित है, जो की आज दुनिया की सबसे बड़ी बीमारियों में से एक है। समय पर डायग्नोसिस और तुरंत उत्तम उपचार शुरु होने से कैंसर की रोकथाम और इसके मामलों में कमी लाने में बहुत मदद मिलती है। इसलिए वर्ल्ड रोज़ डे पर एक जानकारीपूर्ण लैक्चर ’समर्थ’ के सहयोग से आयोजित किया गया, ’समर्थ’ बीएमसी के भीतर एक समर्पित पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क है। इस सत्र से मरीजों और उनके परिवारों को कैंसर के विषय पर बहुत जरूरी जानकारी मिली। इस दिवस पर एक योग सत्र भी संचालित किया गया जिसमें भाग लेने वालों ने संपूर्ण स्वास्थ्य हेतु एक समग्र दृष्टिकोण को जाना। दिवस का समापन कैंसर रोगियों को गुलाब भेंट करने के साथ हुआ, इस तरह उनके साहस व मजबूती का सम्मान किया गया।

बालको मेडिकल सेंटर केन्द्रीय भारत में सबसे पसंदीदा कैंसर हॉस्पिटल है। यहां पर उन्नत विकिरण उपचार, ब्रैकीथेरेपी, न्यूक्लियर मेडिसिन, सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, रक्त-संबंधी विकार, प्लास्टिक व रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी तथा पीड़ा एवं प्रशामक देखभाल जैसे महत्वपूर्ण उपचार उपलब्ध हैं। रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित इस अत्याधुनिक चिकित्सा केन्द्र में 170 बिस्तर हैं और यह नवीनतम टेक्नोलॉजी की डायग्नोस्टिक एवं थेरप्यूटिक क्षमताओं से युक्त है। अपनी स्थापना के समय से अब तक बीएमसी 35,000 से अधिक रोगियों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी जरूरतें पूरी कर चुका है। यह केन्द्र कैंसर के इलाज, जागरुकता, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विशेषज्ञता के पहलुओं पर बहुत सी कमियों को दूर करने में निरंतर योगदान दे रहा है। गौर तलब यह भी है कि इस केन्द्र ने कैंसर के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संगठनों के साथ अनुसंधान एवं ज्ञान हेतु गठबंधन भी किए हैं जिनमें प्रमुख हैं- टाटा मैमोरियल सेंटर (टीएमसी) और अनुवा, जो कि जीनोमिक्स बायोटेक के विषय पर काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान कंपनी है।

इस अवसर पर बालको मेडिकल सेंटर की चेयरपर्सन सुश्री ज्योति अग्रवाल ने कहा, ’’हमारा मानना है कि स्वस्थ समाज से ही समावेशी विकास संभव हो पाता है। बालको मेडिकल सेंटर और इसके स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कैंसर के उपचार पर सभी को पहुंच प्रदान करना। स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देकर, कैंसर उपचार हेतु उत्तम सेवाएं प्रदान कर के और स्वास्थ्य की देखभाल में सक्रिय रुख को बढ़ावा देते हुए हम सामुदायिक स्वास्थ्य के उद्देश्य में सहयोग दे रहे हैं ताकि पूरे भारत में एक सेहतमंद एवं प्रसन्न समाज बनाया जा सके।’’

बालको मेडिकल सेंटर के प्रयासों को सराहते हुए बीएमसी की चिकित्सा निदेशक डॉ भावना सिरोही ने कहा, ’’वर्ल्ड रोज़ डे एक ऐसा अवसर है जब हम कैंसर रोगियों के साहस का उत्सव मनाते हैं और साथ ही उन्हें उपचार मुहैया कराने वालों की कोशिशों का सम्मान करते हैं। बीएमसी में समर्पित विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है, यह टीम प्रौद्योगिकी के नए मोर्चों का जायजा लेती रहती है ताकि मरीजों को सर्वश्रेष्ठ इलाज दिया जा सके और साथ ही यहां बेतहर निगरानी, स्वास्थ्यकर जीवनशैली और समय पर हस्तक्षेप को भी प्रेरित किया जाता है।’’

वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (वीएमआरएफ) के संरक्षण में, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (एएएफ) के सहयोग से स्थापित बालको मेडिकल सेंटर उत्तम चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच को बढ़ाते हुए लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। बीएमसी के प्रतिष्ठित कैंसर विशेषज्ञ नियमित रूप से लोगों को शिक्षित करने हेतु गतिविधियां करते रहते हैं ताकि लोगों को पता चले कि कैंसर के विभिन्न प्रकारों के खिलाफ समय पर निवारक जांच एवं बीमारी को घटाने के उपाय कितने अहम होते हैं। इस केन्द्र के समर्पित चिकित्सा विशेषज्ञ विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों व समुदाय के अन्य सदस्यों तक विभिन्न मंचो के जरिए पहुंचते हैं जैसे जागरुकता वार्ता, स्वास्थ्य शिविर एवं वेबिनार। बालको मेडिकल सेंटर में कैंसर उपचार के अलावा सभी रोगियों को मनोवैज्ञानिक, पोषण संबंधी एवं शारीरिक थेरेपी भी प्रदान की जाती है, साथ ही इलाज के दौरान भावनात्मक सम्बल हेतु रोगी सहायता समूहों में सदस्यता भी दी जाती है।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Om Prakash Verma September 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा विधायक के फ्लैट में मीडिया सेल के कर्मी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next Article जगदलपुर में रेल यातायात ठप, रेलवे ट्रैक पर लैंड स्लाइड से रद्द हुई कई ट्रेनें… मेंटेनेंस में जुटा रेलवे अमला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?