ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन होम वन ट्री के तहत शहर में छाई हरियाली, महापौर नीरज पाल ने रोपित किए पौधे, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पौधे किए वितरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वन होम वन ट्री के तहत शहर में छाई हरियाली, महापौर नीरज पाल ने रोपित किए पौधे, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पौधे किए वितरण

By @dmin
Published: July 6, 2022
Share
नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय की राशि डेढ़ गुना वृद्धि करने के लिए महापौर नीरज पाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय की राशि डेढ़ गुना वृद्धि करने के लिए महापौर नीरज पाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
SHARE

घरों तक पहुंचे पौधे इसलिए मुख्य कार्यालय में वितरण के लिए लगाया गया स्टॉल, प्रत्येक जोन क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
भिलाई। 6 जुलाई दिन बुधवार को आज वन होम वन ट्री अभियान के तहत समस्त जोन क्षेत्रों के माध्यम से पौधों का वितरण किया गया। घरों तक पौधे पहुंचाने के लिए सभी जोन से पौधों की व्यवस्था निगम प्रशासन ने की थी। इसी के तहत निगम मुख्य कार्यालय में भी पौधे वितरण के लिए स्टॉल लगाकर नि:शुल्क पौधा दिया गया। वितरण के लिए बदाम, आंवला, नीम, करंज, कदंब, कटहल, आम, पुत्रजीवा जैसे छायादार एवं फलदार पौधे प्रदान किए गए। नगर निगम के मुख्य कार्यालय के स्टॉल से महापौर नीरज पाल, नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहरवासियों को पौधों का वितरण अपने हाथों से किया और पौधे लगाकर इसे सहेजने की अपील की।

वन होम वन ट्री के तहत निगम के समस्त जोन क्षेत्र में भी पौधे रोपित किए गए। वहीं जनप्रतिनिधियों की भी बढ़-चढ़कर भागीदारी रही। इसी के तहत पथ वृक्षारोपण को भी आज प्रारंभ किया गया। पथ वृक्षारोपण के तहत कुरूद शासकीय स्कूल के सामने से सड़क के किनारे महापौर नीरज पाल, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी एकांश बंछोर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी प्रभारी नेहा साहू, वैशाली नगर, निगम जोन कार्यालय के जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, महापौर परिषद के सदस्य आदित्य सिंह, पार्षद अभिषेक मिश्रा, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता डी.के. वर्मा, सहायक अभियंता आर एस राजपूत ने पौधे रोपित किए। पथ वृक्षारोपण के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम निगम द्वारा किया गया।

इधर महापौर ने स्कूली बच्चों एवं स्टाफ के साथ मिलकर भी पौधे रोपित किए। महापौर के निर्देश पर स्कूल के बच्चों को अपने घरों में लगाने के लिए सभी को पौधे वितरण किया गया। शहर में हरियाली लाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का वितरण तथा पौधे रोपित किए गए तथा इसकी सुरक्षा एवं इसे सहेजने की अपील सभी से की गई।

दुर्गा विसर्जन के लिए घर से निकला युवक धान की मिसाई करने पहुंचा ….थ्रेसर मशीन में पिसने से हुई दर्दनाक मौत
नाले की सफाई के लिए गैंग में अतिरिक्त कामगार लगाएं, वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो-वोरा
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूहों के लिए बनी प्रेरणा
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे 318 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, कोरोना से जंग में साथ आया अमेरिका
अब स्कूलों में ही बनेंगे मिलेट के व्यजंन, रेडिमेड खरीदी पर रोक, आदेश न मानने वाले अफसरों को शोकाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वार्ड 35 में बनेगा 20 लाख की लागत से डोमशेड, विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल,जल्द होगी जनता की मांग पूरी विधायक की पहल से शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा बड़ी कंपनी में जॉब, 8 जुलाई को रोजगार मेला
Next Article संकट के दौर में बर्बादी, 9 दिन में फूंका 30 करोड़ का एक्स्ट्रा कोयला कोल माफियाओं एवं कोल डिपो पर ताबड़तोड़ छापे, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगातार शिकायतों के बाद की कार्रवाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?