ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों ने घर के बाहर लगाए चोरों के नाम संदेश वाले पोस्टर, लिखा-यहां पहले ही हो चुकी है चोरी, बेकार मेहनत न करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लोगों ने घर के बाहर लगाए चोरों के नाम संदेश वाले पोस्टर, लिखा-यहां पहले ही हो चुकी है चोरी, बेकार मेहनत न करें

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
लोगों ने घर के बाहर लगाए चोरों के नाम संदेश वाले पोस्टर, लिखा-यहां पहले ही हो चुकी है चोरी, बेकार मेहनत न करें
लोगों ने घर के बाहर लगाए चोरों के नाम संदेश वाले पोस्टर, लिखा-यहां पहले ही हो चुकी है चोरी, बेकार मेहनत न करें
SHARE

रांची (एजेंसी)। झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों पुलिस पर तंज कसते ये खास पोस्टर चर्चा में हैं। इन पोस्टरों में चोरी जैसी छोटी-मोटी वारदातों पर भी अंकुश लगाने में नाकाम झारखंड पुलिस की नाकामी का दर्द साफ झलक रहा है। दरअसल, लोग पुलिस से चोरी की घटनाओं की शिकायत कर-करके निराश हो गए तो उन्होंने अपने घरों के बाहर ऐसे पोस्टर लगा दिए। इन पोस्टरों पर चोरों के नाम संदेश लिखा है- ‘इस घर में पहले चोरी हो चुकी है अब यहां कुछ नहीं बचा है, बेकार मेहनत ना करें।
मामला रांची के पुनदाग थाना क्षेत्र के भगवती नगर का है। लोगों के मुताबिक यहां महीनों से चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। कई घर तो ऐसे हैं जहां एक नहीं, कई-कई बार चोरी हो चुकी। लोग बुरी तरह परेशान हैं। पुलिस से कई बार शिकायतों के बावजूद कोई सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों ने खुद ही कुछ करने की सोची और चोरों के नाम संदेश वाले ये पोस्?टर लगा डाले। उन्हें लगता है कि शायद ऐसे मैसेज पढ़कर चोर अपना इरादा बदल दें।

चोरों का अजब तरीका
इस इलाकें में हाथ साफ करने वाले चोरों का भी अपना अजब तरीका है। लोगों का कहना है कि उन्हें जिस घर में चोरी करनी होती है उसके आसपास के घरों के दरवाजे पर ताले लगा देते हैं। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। क्षेत्र में लोग चोरी की वारदातों से इतना घबड़ाए हुए हैं कि अब कहीं बाहर जाने से कतराने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस थोड़ा सचेत रहे और रात में गश्त बढ़ा दे तो वारदातों पर अंकुश लग सकता है।

कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: कैश के साथ पकड़े गए तीनों विधायक निलंबित, भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप
जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘मिली’ के टेलीविजन प्रीमियर से पहले सभी पिताओं के लिए लिखा एक भावुक पत्र
छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, देशी शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
बिहान बाजार का शुभारंभ: पहले ही दिन जमकर हुई खरीदारी, 21 तक चलेगा बाजार
राम मंदिर के नाम पर सोशल मीडिया पर मांगा जा रहा चंदा, विहिप ने दर्ज कराई शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कामयाबी: लैंगिक समानता के मामले में छत्तीसगढ़ का सबसे शानदार प्रदर्शन, नीति आयोग की रिपोर्ट जारी कामयाबी: लैंगिक समानता के मामले में छत्तीसगढ़ का सबसे शानदार प्रदर्शन, नीति आयोग की रिपोर्ट जारी
Next Article Chief Minister Baghel wrote a letter to the Prime Minister कोरोना वैक्सीनेशन: राज्य शासन को अब तक मिली कोविशिल्ड की 75 लाख से अधिक डोज… 6 लाख से ज्यादा मिली कोवेक्सीन…. जाने अब तक का वैक्सीनेशन रिकार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?