ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों के सपने पूरे करने का काम कर रही है हमारी सरकार, पूरे देश में हो रही है छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लोगों के सपने पूरे करने का काम कर रही है हमारी सरकार, पूरे देश में हो रही है छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: June 18, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
SHARE

विकसित होते रायपुर शहर को मिली विकास कार्यों की नयी सौगातें
25.38 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कमल विहार फ्लाई ओवर का लोकार्पण
27.79 करोड़ रुपए की लागत के 4 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

रायपुर। तेजी से विकसित हो रहे रायपुर को विकास कार्यों की नई सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कमल विहार के निकट, नेशनल हाईवे पर निर्मित 831 मीटर लंबे फ्लाई ओवर का लोकार्पण किया। इसकी कुल लागत 25.38 करोड़ रुपए है। कमल विहार फ्लाई ओवर के लोकार्पण से आवागमन में सहूलियत होगी तथा स्थानीय लोगों को इससे काफी लाभ होगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 27.79 करोड़ रुपए लागत के 4 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इन कार्यों में आरंग से खपरी पहुंच मार्ग में अकोली खुर्द के पास नाला में पुलिया निर्माण, टेकारी-पलौद मार्ग पर पलौद नाला में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, बिरोदा से सिंगार भाठा मार्ग पर कोलर नाला एवं टंकी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण तथा लखना-चंपारण मार्ग के शक्ति नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार लाखों लोगों के सपने पूरे करने का काम कर रही है, दूषित पानी को ट्रीट किया जा रहा है, गरीबों को ध्यान में रखकर शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना चलाई जा रही है, धनवंतरी योजना से जेनेरिक दवाइयां आधे से भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं. सीएम बघेल ने कहा कि हर आदमी का सपना है कि एक मकान बनाए, लेकिन दफ्तरों के चक्कर में कई साल निकल जाते थे, हमने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की बाध्यता समाप्त कर सिर्फ नगर निगम से परमिशन लेने का नियम बनाया.
हमने मितान योजना से 100 प्रकार की सेवाएं घर तक पहुंचाई हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ माडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है और हमारी पहल की नीति आयोग ने भी तारीफ की है, राजस्व विभाग के काम तेजी से हो रहे है और समस्त प्रदेश वासियों को इसका लाभ मिल रहा है.

पिछले साढ़े तीन वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से रायपुर शहर के जनजीवन को अधिक सुगम और सुविधापूर्ण बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है तथा आज जिन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है, उनसे शहर का यातायात और भी सुगम होगा। गौरतलब है कि शहरों को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ साफ-सुथरा पर्यावरण सुनिश्चित करना भी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार का लक्ष्य है। इसीलिए सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण के साथ-साथ शहर की हवा और पानी को भी प्रदूषण-मुक्त करने के लिए ये महत्वपूर्ण पहल मुख्यमंत्री द्वारा की गयी है।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कमल विहार के इस फ्लाई ओवर के निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत मिलेगी. मंत्री साहू ने कहा कि साढ़े तीन वर्षों में घोषणा पत्र के अधिकतर कार्यों को हम पूर्ण करा चुके हैं और घोषणा पत्र के बाहर जाकर भी कार्य कर रहे हैं.

कार्यक्रम का तकनीकी प्रतिवेदन लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने प्रस्तुत किया. इस मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेन्द्र साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक…. 15 साल का रिश्ता खत्म होने पर बोले- यह नए सफर की शुरुआत 
दो साल बाद पकड़ाया बदमाश, युवक को जान से मारने की थी कोशिश, होटल में की थी मारपीट
अगला अध्यक्ष कौन: कांग्रेस संगठन के चुनाव में विधायक ने किया मतदान
रकुल प्रीत सिल्वर लहंगे में लगीं बेहद हसीन, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
निगम को नहीं पता क्यों फैल रहा है डायरिया, कारण का पता लगाने महापौर ने बनाई कमेटी, 10 दिन में रिपोर्ट भी मांगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल को तत्काल ढकवाने कलेक्टरों को कड़े निर्देश अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल को तत्काल ढकवाने कलेक्टरों को कड़े निर्देश
Next Article राजापुर को उप तहसील का दर्जा, खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुख्यमंत्री ने तेलघानी नाके के समीप रेलवे अंडरब्रिज का किया लोकार्पण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?