ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे सामाजिक भवन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लोगों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे सामाजिक भवन…

By @dmin
Published: March 30, 2022
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी एवं अकोलीकला में मां कर्मा जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र द्वारा आदर्श विवाह की आयोजन किया गया। मंत्री डॉ.डहरिया ने नव दंपत्तियों को उनके नव जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ.डहरिया ने ग्राम चोरभट्टी में सामाजिक भवन के लिए दस लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। डॉ.डहरिया ने अकोलीकला में 5 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड और 6.5 लाख रूपए की लागत के सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की। डॉ.डहरिया ने उपस्थित जन समुदाय को माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं बधाई दी। डॉ.डहरिया ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों को सम्पन्न करने के लिए अच्छे सुविधायुक्त भवन का होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आरंग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में सभी समाजों के सामाजिक भवन बनाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि आरंग क्षेत्र में करीब 152 सामाजिक भवन के निर्माण की पहल की गई है। कार्यक्रम में विधायक धनेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए।

मंत्री डॉ.डहरिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती के आशीर्वाद से हम सभी क्षेत्र में खुशहाली लाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य कर रहे हैं। डॉ.डहरिया ने कहा कि प्रतिवर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष के पापमोचिनी एकादशी को भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जाती है। डॉ.डहरिया ने कहा कि माता कर्मा को माता-पिता से धार्मिक संस्कार मिले। उन्होंने अपने माता-पिता के सानिध्य में भगवत भक्ति में बाल्यकाल से रूचि ली। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति इनके मन में गहरी श्रद्धा थी। योग साधना से मां कर्मा को दिव्य शक्तियां प्राप्त हुई थी, जिसके प्रभाव से वे बचपन में ही दीन दुखियों की सेवा का कार्य करती थी। उन्होंने बताया कि माता कर्मा ने अपनी अनुपम भक्ति से अन्याय के विरूद्ध संघर्ष तथा ईश्वर के प्रति श्रद्धा और विश्वास की शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने मानव समाज को भाईचारे और समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को विधायक धनेन्द्र साहू ने सम्बोधित करते हुए सभी को भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर पंचराम साहू, देवनाथ साहू, भीखलाल साहू, उमेश्वरी साहू, योगेश्वरी साहू, कोमल साहू, जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष खिलेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए साहू समाज के पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या की, शव के हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया कुएं में
एनएचएम कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, मांगे पूरी होने पर संघ ने जताया सीएम साय का आभार
एनसीबी के जांच अधिकारी ने किया खुलासा, आर्यन खान के पास से नहीं मिला ड्रग्स
छत्तीसगढ़ के वैद्यों के सहयोग और मार्गदर्शन में होगा देश के प्रथम ’स्वदेशी ज्ञान अध्ययन केंद्र’ का संचालन
छत्तीसगढ़ में 845 नव पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन के लिए 20 से 23 अगस्त तक रायपुर में ओपन काउंसिलिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सावधान: कल किसी भी समय धरती से टकरा सकता है जियोमैग्नेटिक तूफान, सूर्य की सतह पर होंगे विस्फोट सावधान: कल किसी भी समय धरती से टकरा सकता है जियोमैग्नेटिक तूफान, सूर्य की सतह पर होंगे विस्फोट
Next Article दुर्ग निगम ने वेस्ट मटेरियल से अग्रेसन चौक की खूबसूरती बढ़ाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?