ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लुपिन फाउंडेशन ने लाइव्स प्रोग्राम को सुदृढ़ करते हुए अपनी पहली मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन शुरू किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

लुपिन फाउंडेशन ने लाइव्स प्रोग्राम को सुदृढ़ करते हुए अपनी पहली मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन शुरू किया

By Om Prakash Verma
Published: July 30, 2023
Share
लुपिन फाउंडेशन ने लाइव्स प्रोग्राम को सुदृढ़ करते हुए अपनी पहली मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन शुरू किया
लुपिन फाउंडेशन ने लाइव्स प्रोग्राम को सुदृढ़ करते हुए अपनी पहली मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन शुरू किया
SHARE

राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
इस मोबाइल मेडिकल वैन का उपयोग महीने में दो बार नौ स्वास्थ्य सुविधाओं पर 18 स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए किया जाएगा
जयपुर (एजेंसी)। लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन (एल.एच.डब्ल्यू.आर.एफ) ने अपनी देश बंधु जन आरोग्य सेवा पहल को और भी अधिक सुदृढ़ करते हुए, जयपुर में अपनी मोबाइल मेडिकल वैन (एम.एम.वी) का संचालन शुरू किया। सर्व-सुविधायुक्त इस मोबाइल मेडिकल वैन को परसादी लाल मीणा, स्वास्थ्य मंत्री, राजस्थान सरकार, सुभ्रा सिंह अति. मुख्य सचिव , डॉ जितेंद्र सोनी एमडी एनएचएम डॉ. नचिकेत सुले, हेड- लाइव्स प्रोग्राम और वेद शर्मा, राज्य प्रमुख- राजस्थान, एल.एच.डब्ल्यू.आर.एफ के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर डॉ आर पी माथुर डायरेक्टर पब्लिक हैल्थ, डॉ लोकेश चतुर्वेदी डायरेक्टर आरसीएच, डॉ आर एन मीना जेडी एनसीडी और रवि दाधीच डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर एल.एच.डब्ल्यू.आर.एफ, मौजूद रहें ।

देश बंधु जन आरोग्य सेवा का उद्देश्य गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) को संबोधित करने की दिशा में काम करके समुदायों को जागरूक करना है, और साथ ही हृदय और साँस संबंधी बीमारियों पर विशेष ध्यान देना है। इस लक्ष्य के तहत, एल.एच.डब्ल्यू.आर.एफ ने नवंबर 2022 में राजस्थान सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) दर्ज किया, ताकि राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ साझेदारी में इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में मिलकर काम किया जा सके।

एम.एम.वी में सभी सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। एम.एम.वी एक विशेष मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट के रूप में कार्य करेगी, जो जरुरी डायग्नोस्टिक सर्विसेस और मेडिकल सपोर्ट की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एम.एम.वी अलवर के राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, रेनी और खेरली ब्लॉक्स में स्क्रीनिंग, डायग्नोस्टिक, उपचार और रोग प्रबंधन क्षमताओं की पहुँच बढ़ाएगी। इसके अलावा, इस पहल के माध्यम से, महीने में दो बार नौ चयनित स्वास्थ्य सुविधाओं पर 18 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्रशिक्षित एम.बी.बी.एस डॉक्टर्स शामिल रहेंगे, जिन्हें पैरामेडिकल की समर्पित टीम सहयोग करेगी।

परसादी लाल मीणा, स्वास्थ्य मंत्री, राजस्थान सरकारने कहा, इस क्षेत्र में सी.वी.डी और सी.ओ.पी.डी के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे प्रेरणा लेते हुए, हमने एल.एच.डब्ल्यू.आर.एफ के साथ साझेदारी की है, ताकि इन बीमारियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। हमें उनकी क्षमता पर भरोसा है कि वे अलवर जिले के चिन्हित ब्लॉक्स में विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य परिणामों को बढ़ाने के लिए यह मोबाइल मेडिकल वैन उन्नत स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएँ प्रदान करेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए, तुषारा शंकर, हेड- सीएसआर, लुपिन, ने कहा, विशेष तौर पर अलवर जिले के विभिन्न ब्लॉक्स को लक्षित करते हुए हमारी प्राथमिकता सी.वी.डी और सी.ओ.पी.डी से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की है। हमारा लक्ष्य एक सुव्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाते हुए और संभावित चुनौतियों को दरकिनार करते हुए, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना है। राज्य सरकार के साथ हमारी साझेदारी से स्वास्थ्य परिणामों में सुधार आने और इन दोनों प्रमुख बीमारियों से जुड़े दबाव को कम करने की अपार सम्भावनाएँ हैं।

भारत में गैर-संचारी रोगों की वजह से 60 प्रतिशत मौतें होती हैं। हृदय रोग और सी.ओ.पी.डी इसके दो प्रमुख कारण हैं। विशेष रूप से, पूरे देश की तुलना में राजस्थान में हृदय रोग और सी.ओ.पी.डी के कारण होने वाली मौतों की व्यापकता दर काफी अधिक है। देश बंधु जन आरोग्य सेवा हृदय और साँस संबंधी बीमारियों से निदान के लिए तत्पर है और इसका उद्देश्य सरकार के सहयोग से मौजूदा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है। यह कार्यक्रम उच्च रक्तचाप, इस्केमिक हृदय रोग (आई.एच.डी), हृदय रोग (सी.वी.डी), क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज़ (सी.ओ.पी.डी) और अस्थमा पर विशेष ध्यान देने के साथ इन बीमारियों की चपेट में आने वाली या शुरुआती स्तर पर जोखिम वाले मरीजों को व्यापक सहायता प्रदान करता है।

हवा में उड़ान के दौरान अचानक फेल हो गया एयरक्राफ्ट का इंजन, पायलट की सूझ-बूझ से टला हादसा
आरक्षण पर फिर बोले सीएम बघेल- कल एक माह पूरा हो जाएगा, प्रदेश के हित के लिए राज्यपाल को छोड़नी चाहिए हठधर्मिता
नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय… नक्सलवाद की रात ढल रही है, बस्तर में हो रही है विकास की नई सुबह
हादसा: निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों का होल बेहाल
मंत्रालय में अब ई-आफिस प्रणाली व स्वागतम पोर्टल की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर
Next Article CG Breaking : राजधानी में अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या, मोवा ब्रिज से कूद गई रेलवे ट्रैक पर… यह वजह आई सामने

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?