ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लकड़ी तस्कर ने फिल्मी स्टाइल में वारंट फाड़कर रेंजर और वनकर्मियों को पीटा, मन नहीं भरा तो जान से मारने टंगिया लेकर दौड़ाया
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
September 11, 2026
मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित
September 11, 2026
गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार
September 11, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल
September 11, 2026
संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियां
छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
September 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarh

लकड़ी तस्कर ने फिल्मी स्टाइल में वारंट फाड़कर रेंजर और वनकर्मियों को पीटा, मन नहीं भरा तो जान से मारने टंगिया लेकर दौड़ाया

By @dmin Published November 16, 2022
Share
लकड़ी तस्कर ने फिल्मी स्टाइल में वारंट फाड़कर रेंजर और वनकर्मियों को पीटा, मन नहीं भरा तो जान से मारने टंगिया लेकर दौड़ाया
लकड़ी तस्कर ने फिल्मी स्टाइल में वारंट फाड़कर रेंजर और वनकर्मियों को पीटा, मन नहीं भरा तो जान से मारने टंगिया लेकर दौड़ाया
SHARE

बिलासपुर. सगौन पेड़ की कटाई की जांच करने पहुंचे फॉरेस्ट विभाग के रेंजर और वनकर्मियों को एक तस्कर ने न सिर्फ पीटा बल्कि टंगिया उठाकर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। घटना बेलगहना क्षेत्र की है। जहां प्रतिबंधित सगौन पेड़ कटाई की सूचना पर वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र की रेंजर 10 सदस्यीय टीम के साथ ग्राम करवा पहुंचीं। लकड़ी तस्कर के यहां रखे सागौन के सिलपट को जब्त कर घर की तलाशी लेने वारंट दिया, तो आरोपी ने उसे फाड़ दिया। जब उसे समझाने की कोशिश की गई तो वह वनकर्मियों की पिटाई कर टंगिया लेकर मारने दौड़ गया। जान बचाकर भागे वन कर्मियों ने बेलगहना चौकी में पूरे मामले शिकायत की है। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

रेंजर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र बेलगहना में पदस्थ चंद्राणी वंदे पति डॉ. दिलीप कुमार (33) रेंजर हैं। उन्हें सूचना मिली की करवा निवासी राजू पात्रे ने प्रतिबंधित सगौन का पेड़ काटा है। इस पर चंद्राणी अपनी 10 सदस्यीय टीम डिप्टी रेंजर रवि कुमार जगत, अशोक कुमार साहू, मनोज करियाम, उपेंद्र कुमार देवांगन, क्षेत्ररक्षक नंदकिशोर सिंह, अरविंद बंजारे, चौकीदार शिवकुमार यादव व उडऩदस्ता वाहन चालक शिवकुमार यादव के साथ शासकीय वाहन सीजी 04 जेडी 3592 में मौके पर पहुंचे। सोमवार दोपहर 2.30 बजे ग्राम करवा में आरोपी राजू पात्रे के घर पर दबिश दी।

मौके से हुआ फरार

आंगन में सागौन की लकड़ी से बना हुआ फर्नीचर व सिलपट पड़ा हुआ था। रेंजर ने लकड़ी के संबंध में पूछताछ करने वारंट दिया तो लकड़ी तस्कर राजू ने फिल्मी स्टाइल में वारंट को फाड़ कर वन विभाग अमले पर फेंक दिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने टंगिया लेकर जान से मारने धमकी देते हुए दौड़ाया। वन अमला किसी तरह जान बचाकर भागा और बेलगहना चौकी पहुंच कर मामले की शिकायत की। पुलिस शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज की धारा के तहत अपराध दर्ज आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह महिलाओं की आड़ लेकर मौके से फरार हो गया है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित

गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल

छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र

@dmin November 16, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ: आरक्षण बनाम अराजकता
Next Article Internet Service: जिले के School जल्द बनेंगे Hightech, लगभग 180 स्कूलों में शुरू होंगी इंटरनेट सेवाएं Internet Service: जिले के School जल्द बनेंगे Hightech, लगभग 180 स्कूलों में शुरू होंगी इंटरनेट सेवाएं

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?