ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोती हुई बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाकर पोछेे आंसू, तीन लाख की सहायता की घोषणा की और बिटिया की मुस्कान लौट आई
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रोती हुई बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाकर पोछेे आंसू, तीन लाख की सहायता की घोषणा की और बिटिया की मुस्कान लौट आई

By @dmin Published May 26, 2022
Share
रोती हुई बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाकर पोछेे आंसू, तीन लाख की सहायता की घोषणा की और बिटिया की मुस्कान लौट आई
रोती हुई बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाकर पोछेे आंसू, तीन लाख की सहायता की घोषणा की और बिटिया की मुस्कान लौट आई
SHARE

रायपुर। भैंसगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान भीड़ के किसी कोने में एक बच्ची सुबक रही थी। सबका ध्यान मुख्यमंत्री के संवाद की ओर था। भीड़ से मुखातिब मुख्यमंत्री को इस बच्ची का रोता चेहरा दिखा। उन्होंने तुरंत बिटिया को पास बुलाया और उसके आंसू पोछे। बिटिया का नाम और समस्या पूछी। बिटिया ने बताया कि उसका नाम लोकेश्वरी है और उसके पिता नहीं हैं। माँ और अपने भाई के साथ वो अपने मामा के घर रहती है। आर्थिक दिक्कत होने की वजह से पढ़ाई भी नहीं हो पा रही। मुख्यमंत्री ने बिटिया को थपकी दी और कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। जिले के प्रभारी सचिव श्री अयाज तंबोली ने बिटिया के लिए आवेदन लिखा और बिटिया के लिए तीन लाख रुपए की मदद की घोषणा मुख्यमंत्री ने कर दी। मुख्यमंत्री ने यहां 16 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवगुड़ी भी गये। उन्होंने माता रूपशिला के दर्शन किये और पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

छह हजार महिलाओं के एफपीओ ने 4 करोड़ रुपए का वनोपज बेचा
भैंसगांव में आजीविका को लेकर बड़ा काम, छह हजार महिलाओं के एफपीओ ने 4 करोड़ रुपए का वनोपज बेचा- जनचौपाल के दौरान शासन की वनधन योजना के बेहतरीन क्रियान्वयन की शानदार तस्वीर सामने आई। यहां द्रौपदी ठाकुर ने छह हजार महिलाओं को मिलाकर एफपीओ तैयार किया है। इस एफपीओ के माध्यम से वनोपज और कृषि उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसके माध्यम से 4 करोड़ रुपए से अधिक के कृषि उत्पाद और लघु वनोपज बेचे जा चुके हैं।

एक बच्चे जीवनदास ने उन्हें सभी खेलों के बारे में बताया
भौंरा चलाकर दिखाया, रस्सीकूद भी की- दुबागुड़ा में कोरोनाकाल के दौरान युवकों ने लर्निंग सेंटर खोला जहां खेल-खेल में ही पढ़ाई कराई गई। आज मुख्यमंत्री इन बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चों ने उन्हें अपने भौंरे, गिल्ली डंडा और रस्सी दिखाई और इन्हें चलाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इतनी कुशलता से भौंरा चलाया और रस्सीकूद कर दिखाया। बच्चे इससे बहुत खुश हुए। यहां मुख्यमंत्री को बेल के फल से निर्मित भौंरा भेंट किया गया। यहां एक बच्चे जीवनदास ने उन्हें सभी खेलों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने बच्चे की प्रतिभा से प्रभावित होकर उसे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन दिलाने के निर्देश दिये।

गौठान का किया निरीक्षण- मुख्यमंत्री ने इस दौरान गौठान का निरीक्षण भी किया। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां लगभग बारह सौ पशु हैं। 4 महिला स्वसहायता समूह गौठान की जिम्मेदारी निभाते हैं। इसके माध्यम से 506 परिवारों को लाभ हो रहा है। दो साल से गौठान के माध्यम से 2 लाख 73 हजार रुपए की आय हुई है।

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री की घोषणाएं- जनचौपाल में मुख्यमंत्री ने जनहित में अनेक घोषणाएं की। नयापारा भैंसगांव से सौंरागांव तक पक्की सड़क की घोषणा की। आश्रित गांव सौंरापाल के माध्यमिक स्कूल के हाईस्कूल में उन्नयन की घोषणा की। बस्तर डाइड डीएड के बीएड में उन्नयन की घोषणा की। ग्राम चोकर में विद्युत उपकेंद्र की घोषणा की। गांव नंदीसागर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। बड़े चकवा में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा भी उन्होंने की।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin May 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधायक वोरा लगभग हर दिन कर रहे हैं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, अफसरों के दफ्तर से बाहर न निकलने पर नाराजगी जताई
Next Article 10वीं-12वीं परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 23 अप्रैल से एग्जाम शुरू साइंस कॉलेज में राज्यसेवा मुख्य परीक्षा की शुरुआत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?