ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेल रोको अभियान: किसानों का पटरियों पर जमावड़ा, जहां-तहां हुईं खड़ी, हजारों यात्री परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रेल रोको अभियान: किसानों का पटरियों पर जमावड़ा, जहां-तहां हुईं खड़ी, हजारों यात्री परेशान

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
रेल रोको अभियान: किसानों का पटरियों पर जमावड़ा, जहां-तहां हुईं खड़ी, हजारों यात्री परेशान
रेल रोको अभियान: किसानों का पटरियों पर जमावड़ा, जहां-तहां हुईं खड़ी, हजारों यात्री परेशान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर देश के कई राज्यों में किसानों का ‘रेल रोको अभियान’ सोमवार को सुबह ही शुरू हो गया। इसका असर पश्चिम यूपी, दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब में देखने को मिल रहा है। खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में किसान कई जगह रेलवे ट्रैक पर जमे हुए हैं और इसके चलते ट्रेनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाए जाने की मांग करते हुए किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले में उनके बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

किसानों ने रेलवे ट्रैक्स को जाम कर रखा है, लेकिन अब तक यह आंदोलन शांतिपूर्ण बना हुआ है। किसान आंदोलनकारियों की मांग है कि तीनों नए कृषि कानूनों को खत्म किया जाए। इन मांगों के साथ किसान करीब एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं और कई हाईवे ब्लॉक हैं। किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको अभियान का ऐलान किया था। हालांकि पंजाब के फिरोजपुर में एक घंटे पहले ही किसानों ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया। हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस की तैनाती की गई है।

किसानों के रेल रोको अभियान के चलते हजारों लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लोग ट्रेनों में बैठे हुए हैं और जहां-तहां गाडिय़ों को रोकना पड़ा है। यही नहीं बड़ी संख्या में लोगों को रोडवेज से सफर करना पड़ रहा है।

रेल रोको अभियान के चलते कहां क्या है हाल…

  • अंबाला में किसानों ने दिल्ली-अंबाला रेल ट्रैक को जाम कर दिया है। शाहपुर गांव के पास किसान बड़ी संख्या में रेल ट्रैक के पास बैठ गए हैं। इससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुए हैं।
  • पंजाब के मोगा जिले में भी कई स्थानों पर किसान रेलवे ट्रैकों पर डटे हुए हैं। फिरोजपुर डिविजन के रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि मंडल में कुल 5 यात्री ट्रेनों को रोका गया है। ये ट्रेनें फिरोजपुर कैंट, जलालाबाद, मोगा और लुधियाना में खड़ी हैं।
  • ट्रेनों के ठप होने के चलते पंजाब में हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। ट्रेनों को छोड़कर लोग सड़क मार्ग से यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं।
  • हरियाणा के करनाल में भी किसानों ने दिल्ली-अमृतसर रेल ट्रैक को जाम कर दिया है। किसी भी तरह की हिंसा की आशंका को टालने के लिए सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पश्चिम यूपी, जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में भी दिख रहा असर
किसानों के रेल रोको अभियान का असर पंजाब और हरियाणा के अलावा जम्मू-कश्मीर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते रेलवे को बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसल भी करना पड़ा है।

नियद नेल्ला नार योजना के ग्रामों के बीपीएल परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला गैस कनेक्शन में प्राथमिकता
अब प्राइवेट नौकरियों में लागू होगा 75 फीसदी आरक्षण, हरियाणा सरकार का फैसला
नए संसद भवन के लिए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के शिलान्यास को SC की मंजूरी, मगर निर्माण-तोडफ़ोड़ पर रोक
पर्यावरण दिवस पर अपने घर से पौधारोपण की शुरुवात… वन हमारी सांस्कृतिक सभ्यता का अभिनव अंग: वोरा
बीजापुर में नक्सली दंपति सहित 17 ने किया सरेंडर, 9 पर है लाखों का इनाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्रह्मांड का रहस्य: पुराने दावे खारिज, शुक्र पर पानी था न जीवन, ऐसा कभी संभव भी नहीं होगा ब्रह्मांड का रहस्य: पुराने दावे खारिज, शुक्र पर पानी था न जीवन, ऐसा कभी संभव भी नहीं होगा
Next Article दुर्ग में हुआ वन माइल रेसेस का आयोजन दुर्ग में हुआ वन माइल रेसेस का आयोजन…. पुरुष वर्ग में भीखम व महिला वर्ग में प्रियंका बनी विजेता, मास्टर्स में जीते कैलाश

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?