ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूदा एनीकट का पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन… 250 हेक्टेयर भूमि में हो सकेगी सिंचाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रूदा एनीकट का पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन… 250 हेक्टेयर भूमि में हो सकेगी सिंचाई

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
SHARE

दुर्ग। ग्राम रूदा में शिवनाथ नदी पर लंबे समय से एनीकट का ग्रामीणों का सपना अब जल्द पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसका भूमिपूजन किया। इससे लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ और रबी फसल की सिंचाई हो सकेगी। इसके निर्माण से रूदा, झोला, भोथली, खांडा एवं धीरी के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की सिंचाई संबंधी जरूरतों को पूरा करने शासन प्रतिबद्ध है और इस पर निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन की ग्रामीण विकास की योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से उन्नति की दिशा में हो रहा है। खेती किसानी को बढ़ावा देने एवं इस दिशा में निरंतर कार्य करने सरकार प्रतिबद्ध है। दुर्ग जिले में लगातार सिंचाई सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कार्य किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ग्रामवासियों के निस्तार हेतु भी जल उपलब्ध रहेगा, कृषि कार्यों से संबंधित आवागमन भी रपटे के उपर से हो सकेगा। वर्तमान समय की महती आवश्यकता है-भूजल स्तर को संधारित करना एवं इसका संवर्धन करना। एनीकट के निर्माण से भूजल स्तर में व्यापक बढ़ोत्तरी के फलस्वरूप कुल 250 हेक्टेयर खरीफ एवं रबी फसलों की सिंचाई (कृषकों के स्वयं के साधन से) हो सकेगी। हेतु छोड़ा जावेगा, साथ ही राजनांदगांव जिले के भी कई ग्रामों में पेयजल हेतु जल उपलब्ध होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ने किया। भूमिपूजन में जल संसाधन विभाग की ओर से मुख्य अभियंता डी.सी. जैन, अधीक्षण अभियंता एस. जार्ज, कार्यपालन अभियंता सुरेश पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी एल.के.कोरी एवं उपअभियंता डी.एन. शुक्ला उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्रीमती योगिता चंद्राकर सभापति कृषि समिति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती माया बेलचंदन सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, देवेन्द्र कुमार देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, श्रीमती झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, श्रीमती हेमकुमारी देशमुख सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग एवं समीपवर्ती ग्रामों के अनेक ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित होंगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीने….. विधायक देवेन्द्र ने की पहल पर मरीजों के लिए खऱीदेंगे 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन
लापरवाही: महाराष्ट्र के एक गांव में कोरोना विस्फोट, तेरहवीं का भोज खाना पड़ा महंगा, 93 संक्रमित
कोरोना से जंग में भारत की मदद करने आगे आया गूगल, 135 करोड़ रुपये का फंड जारी करने का ऐलान
CG Crime : लव ट्रायंगल में छात्र की हत्या, तीन दिन पहले सड़क पर मिली थी लाश… तीन आरोपी गिरफ्तार
विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 7 में बनेगा मिनी इंडोर स्टेडियम…. 38 लाख की लागत से होगा विकास…. सभी जरूरी सुविधाएं भी होंगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article National Day Rally 2023: Sacrifice, Effort Needed to Preserve Harmony
Next Article दृढ़ संकल्प और विश्वास के साथ कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है : राज्यपाल सुश्री उइके

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?