ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान
राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान
SHARE
  • इस साल 500 हेक्टेयर में पपीते की खेती का लक्ष्य
  • प्रति हेक्टेयर लागत पर मिलता है 50 प्रतिशत अनुदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के उद्यानिकी विभाग में केन्द्र पोषित योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना संचालित है। जिसमें राज्य के 20 जिले बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जगदलपुर, जशपुर, कबीरधाम, कोण्डागांव, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर एवं सरगुजा शामिल हैं।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के घटक पपीता क्षेत्र विस्तार से कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है। पपीता एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक फसल है। पपीते का व्यवसायिक प्रवर्धन बीज द्वारा किया जाता है। कृषक पपीते के पौधों को एक बार अपने प्रक्षेत्र में एक बार लगाने के बाद 24 महीने तक फल प्राप्त कर सकते है। एक हेक्टेयर में रोपण हेतु लगभग 250-300 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है। पपीते में पुष्प 5 माह में आना प्रारंभ हो जाते है एवं 8वें महीने के बाद फल लगने प्रारंभ हो जाते है।

पपीता के फलों का जैम, जैली, नेक्टर, मार्मालेड, जूस, आइसक्रीम आदि बनाने में उपयोग किया जाता है। कच्चे फलों से पपैन निकाला जाता है, जिसका उपयोग च्वींगम, कॉस्मेटिक, डेंटल पेस्ट, दवाईयां आदि बनाने में किया जाता है। योजनांतर्गत कृषक प्रति हेक्टेयर 2777 पपीता के पौधे को रोपित कर प्रति पेड़ 40-50 फल तक उत्पादन ले रहे है। एक फल भार लगभग 0.5 किग्रा. से 3.0 किग्रा. तक होता है। पपीते के एक अच्छे बाग से औसतन 300-350 क्विंटल फल प्रति हेक्टेयर प्रति वर्ष प्राप्त होता है।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत पपीते की खेती पर प्रति हेक्टेयर लगभग 60 हजार रूपए की लागत आती है, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है। वर्ष 2019-20 में लगभग 606 कृषकों द्वारा 846 हेक्टेयर क्षेत्र में पपीता पौध का रोपण करवाकर लाभ लिया जा चुका है। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में भी पपीता क्षेत्र विस्तार हेतु 433 हेक्टेयर में 323 कृषकों को लाभान्वित किया गया है। वर्ष 2021-22 में पपीता क्षेत्र विस्तार अंतर्गत 500 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। कृषक प्रति हेक्टेयर पपीते की खेती पर लगभग राशि 60 से 65 हजार रूपए राशि व्यय कर 5 से 6 लाख रूपए तक लाभ कमा सकते हैं। योजना से लाभान्वित होने के इच्छुक कृषक अपने निकटतम उप/सहायक संचालक उद्यान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

नींद पूरी न होने पर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सोना चला गया ड्राइवर, ढाई घंटे तक यात्री रहे परेशान
अलग अलग निर्धारित तिथि में खाते से निकाली जा सकेगी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की धनराशि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित
रीवांगढ़ पुरातात्विक उत्खनन स्थल में मिले उत्तर वैदिक काल से पूर्व मानव सभ्यता के अवशेष
महाप्रयोग: धरती को बचाने के लिए NASA का बड़ा कदम, DART मिशन को किया लॉन्च, करेगा एस्टेरॉयड पर प्रहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत बड़ा हादसा: श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल
Next Article 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को झटका: TET का पेपर हुआ लीक, परीक्षा रद्द 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को झटका: TET का पेपर हुआ लीक, परीक्षा रद्द

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?