भिलाई। हाल ही में राष्ट्रपति पद का चुनाव हुआ जिसमें आदिवासी जनजाति से संबंध रखने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल हुई परंतु यह आदिवासी महिला की जीत कांग्रेस के प्रवक्ता अधीर रंजन चौधरी को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को अपमानित करते हुए अभद्र टिप्पणी कर दी देश के संवैधानिक सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर ऐसी टिप्पणी करना कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी की घृणित मानसिकता को दर्शाता है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का यह अपमान देश के आदिवासी समाज एवं महिलाओं का अपमान प्रतीत हो रहा है जब देश के प्रथम नागरिक का अपमान अधीर रंजन चौधरी द्वारा किया जाता है तो यह अपमान केवल राष्ट्रपति जी का अपमान ना होते हुए देश के हर नागरिक का अपमान माना जाएगा धारा 105 (बी), 294 और 505 (2) के तहत अधीर रंजन चौधरी पर अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए ।
ऐसी मानसिकता रखने वाले अधीर रंजन चौधरी पर कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की गई। प्रवीण सोनी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य रुप से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोकुलेश तिवारी जी, हिंदू रक्षा सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कैंपर मंडल अध्यक्ष रोहित यादव जी हिंदू रक्षा सेवा संघ के युवा महामंत्री अनिकेत वर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।




