ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर नाका और धमधानाका अंडरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा कलेक्टर स्वयं करें विभागीय कामकाज की समीक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
मजदूरी भुगतान और कार्यस्थल की सुविधाओं की ली जानकारी
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
October 26, 2026
लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
लोकभवन में सतर्कता जागरूकता, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ में फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी मिलेगा पात्र हितग्राहियों को राशन
October 26, 2026
उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर
लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – रमेन डेका
October 26, 2026
राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रायपुर नाका और धमधानाका अंडरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा कलेक्टर स्वयं करें विभागीय कामकाज की समीक्षा

By @dmin Published October 14, 2021
Share
रायपुर नाका और धमधानाका अंडरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा कलेक्टर स्वयं करें विभागीय कामकाज की समीक्षा
रायपुर नाका और धमधानाका अंडरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा कलेक्टर स्वयं करें विभागीय कामकाज की समीक्षा
SHARE

दुर्ग। शहर में 13 करोड़ की लागत से रायपुरनाका और धमधा नाका रेल्वे क्रॉसिंग में बन रहे दोनों अंडरब्रिज का निर्माण दो साल से अधूरा पड़ा है। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने रेलवे विभाग की कछुआचाल पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि काम अधूरा रहने से पटरीपार के हजारों नागरिकों आवागमन में परेशानी हो रही है। वोरा ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से अपील की है कि शहर में चल रहे विकास कार्यों में गति लाने सरकारी विभागों के अफसरों की बैठक लेकर कार्य शीघ्र गति से पूरा कराएं।

विधायक वोरा ने कहा कि धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण अधूरा छोड़ देने से खोदे गए हिस्से पर दोनों किनारों से मिट्टी धसक रही है। यहां गंभीर हादसा होने की आशंका भी है। अंडरब्रिज निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने के कारण आवागमन बंद होने से आम नागरिकों के अलावा व्यवसायी भी परेशान हैं। अंडरब्रिज के दोनों ओर के नागरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने सेतु विभाग के अफसरों को दोनों अंडरब्रिज का निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

धमधानाका में 11 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज, रायपुर नाका क्रासिंग में 8 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। धमधा नाका अंडरब्रिज मार्च 2019 तक और रायपुर नाका अंडरब्रिज अप्रैल 2019 तक पूरा होना था। तकनीकी कारणों से काम अभी तक अधूरा है। रेलवे अफसरों ने पूर्व में धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण अक्टूबर 2021 और रायपुर नाका अंडरब्रिज जुलाई 2021 तक पूर्ण करने की संभावना जताई थी। आज वोरा ने अधूरे अंडरब्रिज का निरीक्षण करने के बाद सेतु विभाग और रेलवे के अफसरों से चर्चा की है।

अफसरों ने वोरा को बताया कि मार्च 2022 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वोरा ने इससे पहले शहर में रायपुरनाका और धमधानाका में बन रहे अंडरब्रिज का काम धीमी गति से होने पर विधानसभा में भी सवाल उठा चुके हैं। विधानसभा में उन्होंने लोक निर्माण मंत्री से सवाल किया था कि दोनों अंडरब्रिज का निर्माण प्रारंभिक अनुबंध में दिए गए समय के अनुसार अब तक पूरा हो जाना था लेकिन 50 फीसदी काम भी नहीं हो पाया है। सेतु विभाग द्वारा रेलवे से जानकारी मंगाकर बताया गया कि धमधा मार्ग पर बन रहे 6.85 करोड़ के अंडरब्रिज का निर्माण रोकने हाईकोर्ट बिलासपुर में याचिका लगाई गई थी। उसके बाद कोरोना लॉकडाउन, निगम की वाटर पाइप लाइन शिफ्टिंग, टेलीफोन केबल शिफ्टिंग के कारण काम रुका रहा।

You Might Also Like

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ

छत्तीसगढ़ में फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी मिलेगा पात्र हितग्राहियों को राशन

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – रमेन डेका

केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस

@dmin October 14, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हल्ला बोल: कोयला खनन परियोजनाओं के विरोध में आदिवासी और वनवासी, निकाला 300 किमी का मार्च हल्ला बोल: कोयला खनन परियोजनाओं के विरोध में आदिवासी और वनवासी, निकाला 300 किमी का मार्च
Next Article 'Bal Raksha Kit' is coming for children to fight against Corona मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री ने जाना पूर्व पीएम के सेहत का हाल, मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?