ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर के रिलायंस डिजीटल से 17 आईफोन चुराने वाला निकला कारोबारी का बेटा, हॉलीवुड फिल्में देख सीखी चोरी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

रायपुर के रिलायंस डिजीटल से 17 आईफोन चुराने वाला निकला कारोबारी का बेटा, हॉलीवुड फिल्में देख सीखी चोरी

By Mohan Rao Published May 31, 2025
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के रिलायंस डिजीटल में पांच दिन पहले हुई 17 आईफोन चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य चोर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मजे की बात यह है कि चोरी करने वाला कोई प्रोफेशल नहीं बल्कि की रायपुर के एक कारोबारी का बेटा है। पुलिस भी शॉक्ड है कि एक संपन्न परिवार के लड़के ने आखिर चोरी क्यों की। वहीं पुलिस ने चोरी के आईफोन खरीदने वाले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें  जीई रोड अनुपम गार्डन के सामने स्थित रिलायंस डिजीटल शोरूम में 25-26 मई की दरमियानी रात चोरी हो गई। दूसरे दिन जब स्टोर खुला तो चोरी का पता चला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर देखा गया कि रात करीब डेढ़ बजे एक चोर स्टोर का फ्रंट कांच तोड़कर अंदर घुसा। वो एप्पल के काउंटर के पास पहुंचकर करीब 17 सील पैक आईफोन थैले में भरकर भाग गया।

जब पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो पुलिस को मौके पर एक स्कूटी मिली। इसी स्कूटी से चोर चोरी करने पहुंचा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर के भागने के रूट की जांच की। इधर पुलिस चोर की तलाश कर रही थी और इस बीच सूचना मिली कि एक युवक शहर में सील पैक आईफोन बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी का युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने अपना नाम चौबे कॉलोनी का निवासी मयंक दीक्षित बताया। उसके पिता कारोबारी हैं जो क्रेन और हैवी मशीनरी के कारोबार से जुडें हैं।

हॉलीवुड फिल्में देख चढ़ा चोरी का बुखार
दरअसल युवक को हॉलीवुड की फिल्में देखने का काफी शौक है और उसी से उसने चोरी का प्लान बनाया। उसे लगा की चोरी करना आसान है और वह पुलिस की पकड़ में भी नहीं आएगा। रिलायंस स्टोर उसके घर के पास था इसलिए उसने वहां चोरी का प्लान बनाया। रिलायंस स्टोर के बगल की शोरूम में रिपेयरिंग के लिए भाड़ा बंधा था इसी के सहारे वह पहले फ्लोर तक पहुंचा और कांच तोड़कर अंदर घुसा और आईफोन के काउंटर से 17 आईफोन थैले में भरकर निकल गया।

बेचने की फिराक में पकड़ाया चोर
चोरी के बाद युवक आईफोन बेचने के लिए ग्राहक तलाशने लगा। इस दौरान उसने कुछ आईफोन शहर के कुछ दुकानदारों को बेच दिया। वह लगातार आईफोन बेचने के लिए दुकानदारों से संपर्क कर रहा था और इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और वह पकड़ा गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मयंक दीक्षित के साथ ही मोबाइल खरीदने वाले अमित अग्रवाल (44) निवासी समता कॉलोनी रायपुर, निखिल गर्ग (29) निवासी शंकर नगर रायपुर, चंदन वर्मा (19) निवासी गुढ़यारी रायपुर व आशीष लखवानी (29) निवासी लाखे नगर चौक रायपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 आईफोन भी बरामद कर लिए।

You Might Also Like

‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ का आयोजन में शामिल हुए कपिल देव, देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

एसएसपी ने ली अफसरों की मीटिंग : अपराध नियंत्रण, नवीन आपराधिक कानून व विवेचना को लेकर दिए निर्देश

रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर में 500 किलो पनीर जब्त, जांच के के बाद पता चलेगा असली है या नकली

जमीन खरीदी के हिसाब-किताब के विवाद में जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण, कलेक्टर विजय दयाराम ने संभाली कमान

Mohan Rao May 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोबाइल देने से मना किया तो बोतल तोड़कर किया जानलेवा हमला, पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश
Next Article Bhilai Breaking : रायपुर से लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत… ट्रेलर की चपे ट में आए बाइक सवार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?