ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण, भावी पीढ़ी को रामायण काल की जानकारी देगा सेंटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण, भावी पीढ़ी को रामायण काल की जानकारी देगा सेंटर

By @dmin
Published: April 10, 2022
Share
रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण, भावी पीढ़ी को रामायण काल की जानकारी देगा सेंटर
रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण, भावी पीढ़ी को रामायण काल की जानकारी देगा सेंटर
SHARE

90 लाख की लागत से तैयार किया गया है सेंटर
सेंटर में है पर्यटन सूचना केंद्र एवं कैफिटेरिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विकसित किए जा रहे राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर में रामायण कालीन घटनाओं और वनवास काल के दौरान श्री राम के द्वारा पैदल तय किए गए स्थानों के बारे में पेंटिंग्स के जरिए चित्रित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इन पेंटिंग्स के जरिए आने वाली भावी पीढ़ी को रामायण कालीन घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी तथा लोग शिवरीनारायण की ऐतिहासिकता को भी अच्छी तरह से समझ सकेंगे।  

90 लाख रुपए की लागत से निर्मित रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का कुल क्षेत्रफल 6000 स्क्वायर फीट है। इसे 40 बाई 50 फीट के दो हॉल में बांटा गया है। एक हॉल में रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के साथ ही पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित है। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के साथ ही इसी भवन में एक 40 बाई 50 स्क्वायर फीट का कैफिटेरिया बनाया गया है ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां पर बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध हो सके।

रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर और पर्यटन सूचना केंद्र से छत्तीसगढ़ में किसी भी पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए पर्यटक अपनी बुकिंग करा सकते हैं तथा छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के बाहर ही माता शबरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जिसमें वह भगवान राम को अपने जूठे बेर खिलाती हुई नजर आ रही हैं। भगवान राम के साथ उनके भाई लक्ष्मण की भी मूर्ति स्थापित की गई है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण में स्थापित रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा तथा इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में राम वन गमन परिपथ को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से सांसद गुहाराम अजगले, समेत अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे।

Transfer Breaking : दुर्ग में कई थानों के टीआई बदले, पुलिस लाइन के 9 निरीक्षकों को मिला थाने का प्रभार… देखें लिस्ट
Accident: पिकनिक मनाने जा रहे युवकों की कार टकराई, तीन की मौत, तीन घायल
सीएम भूपेश बघेल ने जन-जागरूकता के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाया मास्क वाला डीपी
राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन
भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में लगेंगे इकोफ्रेंडली टेंट, कलेक्टर ने कहा- पानी व कूलर की भी करें व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू खैरागढ़ उपचुनाव: गृहमंत्री सहित भिलाई के कांग्रेसियों ने कहा-कांग्रेस की जीत सुनिश्चित, अन्य दल प्रचार में रहे पीछे
Next Article भगवान राम सहित हमारे महापुरुषों ने देश को जोडऩे का किया काम: भूपेश बघेल भगवान राम सहित हमारे महापुरुषों ने देश को जोडऩे का किया काम: भूपेश बघेल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?