ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में पहले दिन हुई 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

राज्य में पहले दिन हुई 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी

By @dmin
Published: December 2, 2021
Share
राज्य में पहले दिन हुई 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी
राज्य में पहले दिन हुई 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी
SHARE

पहले दिन 30 हजार 85 किसानों ने बेचा धान, किसानों में उत्साह का वातावरण
रायपुर। खरीदी के पहले दिन आज एक दिसम्बर को रात्रि 8 बजे तक ऑनलाईन खरीदी प्रविष्टि जानकारी के अनुसार 30 हजार 085 किसानों से 88 हजार मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। धान बेचने किसानों में उत्साह का वातावरण है। खाद्य विभाग के अनुसार सभी खरीदी केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पंजीकृत किसानों की संख्या 24 लाख 9 हजार 453 है। वहीं कुल रकबा 29 लाख 84 हजार 920 हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जबकि गत वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21 लाख 52 हजार 990 तथा रकबा 27 लाख 92 हजार 827 हेक्टेयर था।

अधिकारियों ने बताया कि किसान को नजदीकी धान उपार्जन केन्द्र में सुलभता से धान विक्रय कर सकें इसे दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केन्द्रों में वृद्धि की गई है। राज्य में इस वर्ष कुल 2459 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान उपार्जन किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों से सुचारू रूप से धान खरीदी व्यवस्था हेतु धान खरीदी के पहले दिन से ही स्वयं के बारदाने में धान बेचने का अनुमति प्रदान कर दी है। किसानों से धान खरीदी पुराने जूट के माध्यम से भी किया जा रहा है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा 18 रूपए प्रति बोरा निर्धारित दर को बढ़ाकर 25 रूपए प्रति बारदाना कर दिया गया है। पुराने बारदाने की कीमतों में वृद्धि करने से किसानों को अतिरिक्त लाभ होगा। इससे किसानों में हर्ष व्याप्त है। इसके लिए किसानों ने राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों द्वारा अपने निकटतम खरीदी केन्द्रों में उत्साहपूर्वक धान का विक्रय किया गया। धान खरीदी व्यवस्था से भी किसान संतुष्ट हैं। धान उपार्जन केन्द्र उमापुर जिला सूरजपुर की महिला कृषक द्वारा टोकन कटवाने के बाद अपने उपज का तुरंत विक्रय होने से खुशी का इजहार किया। इसी तरह बरदर में नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने से हुई सहुलियत के लिए श्री अमरनाथ सिंह, किसानराम सहित अन्य किसानों ने खुशी जाहिर की और व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

विश्वभारती यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, ‘हर भारतवासी के लिए गर्व की बात’
यहां देखें: वित्त मंत्री के एलान में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता
अर्थव्यवस्था में सुधार पूरी रफ्तार में नहीं पहुंचा, आर्थिक वृद्धि का इंजन बन सकता है पर्यटन क्षेत्र
फिल्म ‘रॉकेट्री’ का मोशन पोस्टर रिलीज, अपने लुक से आर. माधवन ने जीता फैंस का दिल…
ईडी पर सीएम भूपेश का तंज : भस्मासुर है ईडी, एक दिन तो पाप का घड़ा भरेगा.. अति का अंत निश्चित है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस-भाजपा ने जारी की भिलाई निगम के प्रत्याशियों की सूची, देखें पूरी लिस्ट
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का नियमित दौरा कर व्यवस्था पर रखें निगाह : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?