ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता – मंत्री अकबर
Share
Notification Show More
Latest News
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
October 18, 2026
बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं
October 18, 2026
जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर
October 18, 2026
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता – मंत्री अकबर

By @dmin Published January 29, 2022
Share
SHARE

रायपुर । कबीरधाम जिले के कवर्धा और पिपरिया नगरीय निकायों के सैकड़ों ऐसे परिवारों के चेहरे में उस समय खुशियां देखने को मिली जब उनके परिवार के सभी सदस्यों के लिए राशन की समस्या और परेशानियों का ठोस समाधान मिल गया। वहीं पिपरिया के दिव्यांग फलीत मनहर ने नए राशन कार्ड पाकर खुशी जाहिर की। उन्होने कहा कि अब मेरे परिवार के लिए राशन की चिंता दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने वन मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति अभार भी जताया। दरअसल यह सभी वर्तमान परिस्थितियों में अपने परिवार से अलग हुए है। पहले इनको सामूहिक रूप से इस योजना का लाभ मिल रहा था। कवर्धा नगर पालिका के 49 और पिपरिया नगर पंचायत के 26 नए परिवारों को इस योजना से जोड़ते हुए आज नया राशन कार्ड का वितरण किया गया।

वन,परिवहन,आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी परिवारों को आज राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़ते हुए वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने वादा निभाते हुए पहले ही वर्ष से राज्य के सभी परिवारों को इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब वर्तमान परिस्थितियों में फिर से नए राशन कार्ड बनाने की मांग की जा रही है। विवाह के बाद अपने परिवार से अलग हो गए है और वे अपने परिवार के लिए अलग से राशन की व्यवस्था करना चाहते है, तो ऐसे परिवारों को पात्रता के अनुसार राशनकार्ड दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र सभी आवेदकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को कबीरधाम जिले के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा नए राशन कार्ड की मांग के संबंध में अधिकांश आवेदन आवेदन प्राप्त होते थे। उन्होंने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा को सभी आवेदनों की जांच करने तथा सत्यापन करने के निर्देश दिए। वन मंत्री श्री अकबर ने परिवार से अलग हुए परिवारों के राशन की समस्या के लिए ठोस समाधान की पहल की। इस संबंध में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के माध्यम से आवेदन लिए गए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा था कि सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। सभी आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन कराएं और प्रात्र हितग्राहियों को इस योजना के अनुरूप जोड़ते हुए लाभ दें।

राशन कार्ड वितरण के अवसर पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, उपाध्यक्ष, शत्रुहन साहू, पाषर्द चुनवा खान, भीखम कोसले, अशोक सिंह, प्रमोद लूनिया, संताष यादव, सुनील साहू, श्रीमती रामकली पटेल, कपील जायसवाल, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, दीपक ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं

जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

@dmin January 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईएनएस उत्क्रोश में शामिल किया गया स्वदेशी हल्का हेलीकॉप्टर, समुद्री सुरक्षा होगी मजबूत आईएनएस उत्क्रोश में शामिल किया गया स्वदेशी हल्का हेलीकॉप्टर, समुद्री सुरक्षा होगी मजबूत
Next Article राज्य सरकार का किसानों के हित में अहम् फैसला कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?