ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य की हज कमेटी देश में हज यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएं देने वाली राज्य हज कमेटी में शुमार: मंत्री डॉ. टेकाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य की हज कमेटी देश में हज यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएं देने वाली राज्य हज कमेटी में शुमार: मंत्री डॉ. टेकाम

By @dmin
Published: June 15, 2022
Share
SHARE

रायपुर। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम छत्तीसगढ़ से जाने वाले हज यात्रियों के लिए आयोजित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण दो साल बाद हज पर जाने का मौका मिल रहा है। इस बार छत्तीसगढ़ से 383 हज यात्री रवाना होंगे, जिसमें 203 पुरूष एवं 180 महिलाएं शामिल है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई से प्राप्त फ्लाईट अलॉटमेंट के अनुसार राज्य के हज यात्री मुंबई ईम्बारकेशन प्वाइंट से 24 जून को रवाना होंगे एवं हज यात्रा के बाद इनकी वापसी 2 अगस्त को मुंबई ईम्बारकेशन प्वांइट से होगी।

मंत्री डॉ. टेकाम ने राज्य हज कमेटी द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर के पीछे स्थित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आयोजित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम में हज यात्रियों को हज किट, फस्र्ट एड किट का वितरण भी किया।

मंत्री डॉ. टेकाम ने हज 2022 के लिए प्रदेश से जाने वाले सभी हज यात्रियों को मुबाकरबाद देते हुए कहा कि आप इस्लाम के एक अहम फर्ज की अदायगी के लिए जा रहे है। इस मुबारक मौके पर सच्चे दिल से की जाने वाली इबादत में, सबकी बेहतरी की दुआ होती है। हज के मुकाबर सफर का जिनको मौका मिला है, उनकी दिली तमन्ना पूरी हो रही है। डॉ. टेकाम ने हज यात्रियों से गुजारिश कि, हज यात्रा के दौरान अहम स्थानों पर छत्तीसगढ़ राज्य की तरक्की और खुशहाली तथा भारत एवं पूरी दुनिया के लिए सुख-शांती और समृद्धि की दुआ मांगे।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की लगातार कोशिश है कि प्रदेश के हज यात्रियों का बेहतर सुविधाएं मिले। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य हज कमेटी को हर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की हज कमेटी का नाम देश में हज यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएं देने वाली राज्य हज कमेेटियों में शुमार किया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का अनुसरण, स्वयं केन्द्रीय हज कमेटी एवं देश की अन्य राज्य के हज कमेटियों द्वारा किया जा रहा है। देश के पहले, हज गाईड मोबाईल एप्लीकेशन का प्रारंभ, नि:शुल्क ऑनलाईन हज आवेदन करने की सुविधा, हाजियों को हज किट, फस्र्ट एड किट देने वाली हमारी हज कमेटी पूरे देश में प्रथम है। मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों के लिए दुआ करते हुए कहा कि आपका सफरे हज आसान हो, हज यात्रा की आप सभी को पुन: दिली मुबारक बाद।

राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की ओर से सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि हज यात्रा में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करें। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा थी कि राज्य से अधिक से अधिक लोग हज पर जाएं। उनकी ख्वाहिश के मुताबिक इस बार बिना कुर्राह के सभी आवेदकों को यात्रा का अवसर मिला है।

खेती-किसानी से अब मिला आगे बढऩे का बढिय़ा रास्ता, ग्रामीणों ने की राज्य में कृषक हितैषी नीतियों की सराहना
राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना: कौशल्या माता मंदिर के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण… सीएम बघेल 7 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण
दशकों बाद पहली बार शंकर नगर में नहीं हुआ जल भराव… विधायक वोरा ने कहा- 16 करोड़ का शंकर नाला सुदृढ़ीकरण जल्द होगा पूरा
अच्छी खबर: जल्द भारत में आएगी सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन, जानें कीमत और ट्रायल के नतीजे
बिलासपुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी, सीएम साय की पहल पर बना प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोग आगे आएं: सुश्री उइके
Next Article सुनसान प्लाट पर मिली युवक की लाश चेहरा इतना बिगड़ा की शिनाख्त नहीं…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?