ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्योत्सव में बढ़ी इस व्यंजन की डिमांड, कर चुके हैं हजारों की कमाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्योत्सव में बढ़ी इस व्यंजन की डिमांड, कर चुके हैं हजारों की कमाई

By Om Prakash Verma
Published: November 4, 2022
Share
राज्योत्सव में बढ़ी इस व्यंजन की डिमांड, कर चुके हैं हजारों की कमाई
राज्योत्सव में बढ़ी इस व्यंजन की डिमांड, कर चुके हैं हजारों की कमाई
SHARE

रायपुर। राज्योत्सव में लगा बस्तरिया भात स्टॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। आदिवासी संस्कृति से जुड़े व्यंजन की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही। बस्तर के ग्राम हल्बा कचोरा से आयी जय बजरंग महिला स्वसहायता समूह की श्रीमती मंगली बघेल, श्रीमती माधुरी देवांगन, श्रीमती चंदा देवांगन ने बताया कि राज्योत्सव में तीन दिनों में ही उन्होंने अपने स्टॉल बस्तरिया भात से 32 हजार से अधिक की कमाई कर ली है। उनके द्वारा परोसे जा रहे बस्तरिया खाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। महुआ लड्डू की डिमांड इतनी ज्यादा है कि हमारा स्टॉक ही खत्म हो गया। हमने बस्तरिया थाली में भात, चीला, आमट, बास्ता सब्जी, माडिय़ा पेज, बोबो, चाउर भाजा, चपोड़ा चटनी तिखूर बर्फी जैसे व्यंजनों के साथ में महुआ की चाय भी है।

उन्होंने बताया कि चापड़ा यानि लाल चींटी की चटनी की मांग छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में काफी है।आदिवासियों का मानना है कि लाल चींटी की चटनी खाने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में लाल चींटी के औषधीय गुण के कारण इसकी बहुत मांग हैं।चापड़ा उन्हीं चींटियों से बनाया जाता है जो मीठे फलों के पेड़ जैसे आम पर अपना आशियाना बनाती हैं। आदिवासियों का कहना है कि चापड़ा को खाने की सीख उन्हें अपनी विरासत से मिली है। बस्तर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चापड़ा के शौकीन इसे खूब खरीदते हैं।

आमट – आमट बस्तर में बनने वाला पारंपरिक सब्जी हैं। जिसका स्वाद लाजवाब होता हैं। इसे सब्जी में सब्जियों का मिश्रण होता हैं। आमट बिना तेल का बनाया जाता है। बास्ता को लोग औषधीय सब्जी के रूप में पसंद करते हैं इसलिए मांग अधिक है।

गुर बोबो – गुर बोबो बस्तर में अत्यधिक प्रचलित है। गुर बोबो का अर्थ होता है गुर यानी गुड़ और बोबो यानी भजिया। यह बोबो आटे और गुड़ से बनाया जाता है। बोबो सामाजिक कार्यक्रम जैसे जन्म संस्कार, विवाह, मृत्यु संस्कार एवं पारम्परिक तीज त्योहार में उपयोग किया जाता है।

अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश, ग्रामीणों ने पथराव भी किया
कुम्हारी में मिली महिला की सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस प्राचीन मंदिर में गिरा था माता सती का दाहिना हाथ, कुंवारी लड़कियों का लगता है रेला
घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस
प्रकृति संरक्षण की दिशा में वेदांता एल्यूमिनियम का एक और अहम कदम, प्रचालनों में मियावाकी वृक्षारोपण की शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आहट एक और युद्ध की!: किम जोंग ने भेजे दक्षिण कोरिया की सीमा पर 180 लड़ाकू विमान आहट एक और युद्ध की!: किम जोंग ने भेजे दक्षिण कोरिया की सीमा पर 180 लड़ाकू विमान
Next Article बुरी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 39 ट्रेन फिर कैंसिल, 5 से 17 नवंबर तक नहीं चलेंगी ये गाडिय़ां, देखिए पूरी सूची बुरी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 39 ट्रेन फिर कैंसिल, 5 से 17 नवंबर तक नहीं चलेंगी ये गाडिय़ां, देखिए पूरी सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?