ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ​​​​​​​राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इस साल की पहली किश्त 21 मई को जारी करेंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

​​​​​​​राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इस साल की पहली किश्त 21 मई को जारी करेंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: May 9, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर पहुंचे। यहां अमराई की छांव में उन्होंने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की और उनसे शासकीय योजना एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र वासियों को 6 करोड़ 88 लाख रूपए के विकास एवं निर्माण कार्याें की सौगात देने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने रामनगर के लोगों के आग्रह पर वहां नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण कराए जाने, हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी के रूप में उन्नयन, सूरजपुर से रामनगर तक सड़क निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सूरजपुर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण और सूरजपुर में अत्याधुनिक जिम की स्थापना का भी ऐलान किया। ग्रामीणों की मांग पर राजस्व संबंधी कामकाज की सहूलियत के लिए माड़ी पौनी में नवीन तहसील कार्यालय की स्थापना की घोषणा की। इस दौरान प्रेमनगर के विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों से राजीव गांधी किसान योजना सहित अन्य योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इस साल की पहली किश्त की राशि प्रेमनगर-रामनगर सहित राज्य के लगभग 22 लाख किसानों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने गांव में स्थापित गौठान और गोधन न्याय योजना के जरिए गांवों में रोजगार एवं आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए लोगों से आगे आने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि गौठान ग्रामीणों की सामूहिक संपत्ति है, इसकी देखरेख, इसे बेहतर ढंग से संचालित करने और इसके माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सभी लोगों की है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री खुरसुरा गौठान का मुआयना किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला समूहों द्वारा आयमूलक विविध गतिविधियों के संचालन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। गौठान में महिला समूह द्वारा उत्पादित सब्जी को बाजार तक ले जाने के लिए ई-रिक्शा दिलाए जाने का भरोसा दिया। खुरसुरा गौठान में महिला समूह वहां निर्मित तालाब में मछली पालन करने के साथ ही बकरी पालन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और दाल पिसाई मिल भी संचालित कर रही है। महिलाओं ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को गौठान बाड़ी में उत्पादित सब्जियों से भरी टोकरी भेंट की और मुख्यमंत्री को खाने के लिए खीरा दिया। मुख्यमंत्री ने खीरा खाया और मीठास की तारीफ की। समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें आयमूलक गतिविधियों से अब तक साढ़े तीन लाख रूपए की शुद्ध आय हो चुकी है।

गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं, dekhe video
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी, पात्र महिलाओं को 1 मार्च 2024 से मिलेगा महतारी वंदन योजना लाभ
CM भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड घोटाले में लगातार हो रही है कार्रवाई… निवेशकों को अब तक 33.44 करोड़ रूपए की धनराशि वितरित
होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर की प्रभारी मेडिकल अधिकारी डॉ. रश्मि भुरे ने कहा- 94 से कम आया आक्सीजन सैचुरेशन तो तुरंत हास्पिटल में हो एडमिट…. बढ़ेगी रिकवरी की संभावना
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना दिल जीत रही गरीबों की, फीडबैक पोल में सबने सराहा…. इलाज के बाद ठीक होकर अब सभी लगे है कहने, अब्बड़ बढिय़ा, बने-बने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अच्छी शिक्षा से ही आगे बढ़ता है समाज – भूपेश बघेल
Next Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल सड़क हादसा में दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?