ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजीम माघी पुन्नी मेला: लंदन में पूछा वेज कि नॉनवेज मैनें कहा नान दे-पद्मश्री बारले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजीम माघी पुन्नी मेला: लंदन में पूछा वेज कि नॉनवेज मैनें कहा नान दे-पद्मश्री बारले

By Om Prakash Verma
Published: February 9, 2023
Share
राजीम माघी पुन्नी मेला: लंदन में पूछा वेज कि नॉनवेज मैनें कहा नान दे-पद्मश्री बारले
राजीम माघी पुन्नी मेला: लंदन में पूछा वेज कि नॉनवेज मैनें कहा नान दे-पद्मश्री बारले
SHARE

विदेश जाने यश, नो और ओके मेरे लिए वरदान बनी
राजिम। माघी पुन्नी मेला के मुख्य महोत्सव मंच चौथे दिन पंडवानी की प्रस्तुति देने के बाद मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पद्मश्री उषा बारले ने कहा कि सन् 2007 में विदेश जाने का सौभाग्य मिला। मेरी शिक्षा कक्षा चौंथी तक हुई थी, बाद में मैनें ओपन में 10वीं पास कर ली है। मुझे अंग्रेजी भाषा नहीं आती। खाने के लिए लंदन में पूछा गया कि वेज कि नॉनवेज मैनें छत्तीसगढ़ी में कहा नान दे। तुरंत चिकन ले आए। देखकर वापस तो करा दी और शाकाहारी भोजन के लिए कहा। हम समझ नहीं पाये ये वेज और नॉनवेज का क्या अर्थ होता है। यह घटना मैं आज तक नहीं भूली हूं।

पद्मश्री ने बताया कि मेरे परिवार में किसी का संगीत का कोई नाता नहीं रहा अन्य बच्चों के साथ बचपन में पंथी सीख रही थी। बावजूद इसके रूझान पंडवानी के तरफ जाता रहा। घर के लोग स्पष्ट कहते थे तुम्हें कलाकार नहीं बनना है परंतु मैं रेडियो में आना चाहती थी। एक दिन मां से कह दिया कि आवाज देने वाली यह रेडियो में आदमी कहां पर है मां ने बताई बेटी बड़े-बड़े कलाकार कार्यक्रम देते है वह ट्रांसमीटर के माध्यम से सुनाई देते है। उसी दिन मैनें प्रण कर लिया कि एक दिन लोग मुझे भी इसी रेडियो से सुनेंगे। पंडवानी सिखाने के लिए मेरे परिवार के फूफा ने हामी भरी और फिर लगातार सिखती रही। फूफा का भी कहना था कि किस्मत में कब क्या हो जाए कोई नहीं जान सकता। एक दिन मेरे पिताजी बहुत क्रोधित हो गये और उठाकर सीधे कुएं में डाल दिये। मां पिताजी को डाटने लगी मुझे बाहर निकाली। बाद में ददा पछताए और कहा कि आज के बाद तुम्हारे कला के क्षेत्र में मैं आड़े नहीं आऊँगा और उसके बाद तो लगातार कपालिक शैली पर पंडवानी किया।

सन् 1988 में आकाशवाणी तथा सन् 1990 में दूरदर्शन में प्रस्तुति दी। सन् 2006 में दिल्ली में प्रोग्राम हुआ। छत्तीसगढ़ की झांकी राष्ट्रीय पर्व में प्रथम आया उस झांकी में मैं बैठी थी। उसके बाद विदेश जाने का द्वार खुला। श्रीमती बारले ने आगे बताया कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती थी। अधिकारी ने कहा कि आप तीन शब्द सीख लो ”यश, नो और वोके” इसके बाद विदेश में कहीं भी घूम सकती हो। मैं इन्हीं तीन शब्दों के साथ विदेश यात्रा पूर्ण की। यश, नो और ओके मेरे लिए वरदान बन गया। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा भीमसेन दुर्योधन गदा युद्ध, अर्जुन कर्ण युद्ध, जयद्रथ वध की आदि की कथा सुनाती हूं। जैसे ही पद्मश्री के लिए मेरे नाम का घोषणा हुआ। मैं खूब रोई वह खुशी के आंसु थे जो छलक पड़े।

छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन में 45 मिनट तक जेल में रहे
छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन के लिए दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे थे वहां मैं अड़ी रही। इतने पर मुझे 45 मिनट के लिए जेल में डाल दिया गया। अंतत: 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य बना और हमारी मेहनत सफल हो गई।

छत्तीसगढ़ी आभूषण बनीं आकर्षण
मीडिया सेंटर में पहुंची उषा बारले छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में दमक रही थी। उन्होंने आभूषण ऐंठी, कंकनी, पहुंची, रूपया, मोहर, करधन, पैजन, पैरी, मुंदरी, बिछिया आदि पहन रखी थी। बारले ने बताया कि विदेश में इन आभूषणों को देखकर वहां के लोग बहुत सवाल करते थे और इन आभूषणों को खुद पहनकर फोटो खिंचवाते थे।

2 साल की उम्र में हो गई थी शादी
पद्मश्री उषा बारले की शादी दो साल की उम्र में मोहल्ले में ही अमर दास बारले के साथ हो गई थी। उषा अपने घर में बड़ी बेटी थीं। पिता को 50 साल के बाद दूसरी पत्नी से संतान हुई थी। इसलिए उन्होंने उषा की शादी जल्दी कर दी थी कि उनके न रहने के बाद उनका पति उनका सहारा बन सके। उषा पति के साथ ही गिल्ली डंडा, भौंरा खेलकर बड़ी हुईं और उन्हीं के साथ पंडवानी को सीखा। अमर दास बारले बीएसपी कर्मी हैं और वो भी पंडवानी गीत गाते हैं।

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की उपलब्धि: धोने योग्य एड्हेसिव व चिपकने वाला मैट किया विकसित
नवा रायपुर में बन रहा शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय… , आदिवासी नायकों के संघर्ष एवं शौर्य के दृश्यों का दिखेगा जीवंत प्रदर्शन
गुस्ताखी माफ: काश ऐसी शर्त शादी के लिए भी होती
स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों को भी शासन उपलब्ध कराएगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें…
shreekanchanpath 221 # 25 May 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Police Transfer : चार IPS सहित 17 अफसरों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article राजिम मेले की भव्यता से झलक रही अधिकारियों की मेहनत, श्रद्धालुओं को न हो तकलीफ इसकी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की राजिम मेले की भव्यता से झलक रही अधिकारियों की मेहनत, श्रद्धालुओं को न हो तकलीफ इसकी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?