ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रत्नावली के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल, जिला प्रभारी मंत्री रूद्र गुरु के समक्ष दिलाई सदस्यता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रत्नावली के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल, जिला प्रभारी मंत्री रूद्र गुरु के समक्ष दिलाई सदस्यता

By Om Prakash Verma
Published: July 18, 2023
Share
रत्नावली के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल, जिला प्रभारी मंत्री रूद्र गुरु के समक्ष दिलाई सदस्यता
रत्नावली के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल, जिला प्रभारी मंत्री रूद्र गुरु के समक्ष दिलाई सदस्यता
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों और रत्नावली कौशल की सक्रियता से प्रभावित हैं ये सभी युवा
मुंगेली। छग शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल की पहल पर 17 जुलाई को जिले के फिर लगभग सैकड़ों युवा जिले के प्रभारी मंत्री रूद्र गुरु के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लोकहितैषी कार्यों तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल की सतत सक्रियता, कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। प्रभारी मंत्री ने रूद्र गुरु ने इन ग्रामीणों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

छग महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव नियुक्त होने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र द्वारा राज्य शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण में सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद रत्नावली कौशल की पार्टी हित में सक्रियता और भी बढ़ गई है। दोनों पदों का दायित्व युवा नेत्री रत्नावली बखूबी निभा रही हैं, वे जिले के दूर दराज के गांवों का लगातार दौरा एवं अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावासों का सतत निरीक्षण करती हैं। अजा – अजजा वर्ग के ग्रामीणों और विद्यार्थियों के बीच उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। रत्नावली को लोग बड़े गर्व के साथ अपने पारिवारिक,धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में आमंत्रित करते हैं। सभी जाति समुदायों की महिलाओं के बीच भी सुश्री कौशल बेहद लोकप्रिय हो चली हैं।

रत्नावली ने कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में भी अहम भागीदारी निभाई है। बूथ चलो अभियान के लिए प्रदेश संगठन द्वारा रत्नावली कौशल को मुंगेली जिले के फंदवानी जोन का प्रभारी बनाया गया था। तीन सेक्टरों और 18 बूथों वाले इस जोन में उन्होंने गजब का परफार्मेंस दिखाते हुए अभियान को उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता दिलाई थी। एक हफ्ते की तय समय सीमा के भीतर उन्होंने सभी बूथों तक जाकर कार्यकत्र्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान भी रत्नावली ने धनगांव, फंदवानी एवं अन्य गांवों की सैकड़ों महिला पुरुषों को कांग्रेस में शामिल करवाया था। बूथ चलो अभियान की ऐतिहासिक सफलता तथा अधिकाधिक लोगों को कांग्रेस से जोडऩे पर अभियान की मुंगेली जिला प्रभारी सीमा वर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने रत्नावली कौशल को एक समारोह में सम्मानित भी किया था।

कार्यक्रम में रत्नावली कौशल ने रूद्र गुरु का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, रूद्र गुरू एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हम सभी कार्यकत्र्ता व नेता संगठन की मजबूती तथा प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जी जान लगाकर कार्य करेंगे। प्रभारी मंत्री रूद्र गुरु ने रत्नावली की सक्रियता और कम समय में उनके द्वारा हासिल उपलब्धियों को जमकर सराहा तथा कहा कि सभी कार्यकत्र्ता रत्नावली की तरह से समर्पित भाव से काम करें, तो हम इस बार के चुनाव में राज्य के 90 में से 75 विधानसभा सीटों पर आसानी सी जीत हासिल कर लेंगे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस,,शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर व उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी,भवन निर्माण कर्मकार मंडल सदस्य श्याम जयसवाल, उर्दू अकादमी के सदस्य एजाज खोखर, मछुआ बोर्ड के सदस्य प्रभु मल्लाह,पूर्व विधायक द्वय चंद्रभान बारमते व चुरामन मंगेशकर, छाया विधायक राकेश पात्रे, मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, दुर्गा बघेल, पूर्व शहर अध्यक्ष एवं पार्षद रोहित शुक्ला,एल्डरमैन विनय चोपड़ा,संजय जायसवाल,अरविंद वैष्णव,पार्षद राहुल कुर्रे,महिला शहर अध्यक्ष नूरजहां प्रदेश सचिव ललिता सोनी, मंजू शर्मा, लोकराम साहू, वसी उल्लाह खान, सोम वर्मा, रूप लाल कोसरे, संजय यादव, सूरज यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के मिशन को आगे बढ़ा रही हैं कौशल
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य एवं महिला कांग्रेस की महासचिव रत्नावली कौशल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मिशन को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। वे गांव गांव जाकर लोगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित लोकहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देकर कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों में भरोसा बढ़ाने का काम बखूबी करती आ रही हैं।. सुश्री कौशल लोगों को क्षेत्रीय बोली में भूपेश बघेल सरकार की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लोगों को उन योजनाओं का लाभ भी दिलाती हैं। उनकी ऐसी पहल की वजह से क्षेत्र के लोगों का झुकाव तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ता जा रहा है और भाजपा समर्थक मतदाता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने लगे हैं।

इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल की सक्रियता के कारण सोमवार को कांग्रेस में सैकड़ों शामिल हुए। प्रभारी मंत्री रूद्र गुरु, हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल एवं शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने समस्त यूवाओ को कांग्रेसी गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।कांग्रेस प्रवेश करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता परमेश्वर कुर्रे,नरेंद्र बंजारे, महेश कुर्रे, रितेश सोनकर, गजेंद्र भास्कर, तरुण पात्रे, शितेश यादव, गैंदलाल, मंजीत, समीर, स्वराज, आकाश, अश्वनी साहू, रवि सोनकर, राम देवांगन, बलराम बघेल, लक्ष्मण देवांगन, बृजेश दिवाकर, संजय टंडन, विनय दुबे, नीतीश, हेमंत, विशेष, मनीष साहू, तुलसी यादव, रुपेश निषाद, विक्कू यादव, सत्ते, हेमंत, राजा, राहुल धनंजय, पप्पू जोगी समेत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्टी का आयोजन: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की सजग प्रहरी की भूमिका : प्रदीप जैन
ड्रग्स मामले में NCB का बड़ा एक्शन, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को भेजा समन
एसएसटी ने पकड़ा 8 किलो चांदी, एक्टिवा से लेकर जा रहा था शख्स… नहीं थे वैध दस्तावेज
अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल को तत्काल ढकवाने कलेक्टरों को कड़े निर्देश
खुशियों की मिठास घोलती महतारी योजना… बाजार में रौनक, महिलाओं में उत्साह और घर परिवार में खिले चेहरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार चुनकर आए विधायकों को मिलेगी ट्रेनिंग CG Vidhansabha: मानसून सत्र: 3 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी सरकार, हंगामेदार रहेगा सदन
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: शिवलिंग पर चढ़ा दी अपनी जीभ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?