ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आम जनता को करें लाभान्वित, नल जल, आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास पर दें विशेष जोर -सांसद विजय बघेल
Share
Notification Show More
Latest News
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आम जनता को करें लाभान्वित, नल जल, आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास पर दें विशेष जोर -सांसद विजय बघेल

By Om Prakash Verma Published November 21, 2024
Share
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आम जनता को करें लाभान्वित, नल जल, आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास पर दें विशेष जोर -सांसद विजय बघेल
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आम जनता को करें लाभान्वित, नल जल, आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास पर दें विशेष जोर -सांसद विजय बघेल
SHARE

सांसद की अध्यक्षता मेें दिशा समिति की बैठक संपन्न
दुर्ग। लोकसभा सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद बघेल ने निर्देशित किया कि जिले में राज्य और केन्द्र शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएं। सांसद विजय बघेल ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला पंचायत के माध्यम से विभिन्न वार्डो में पहुंचाया जाता है। आम जनता तक पहुंचाने के लिए हम एक कड़ी का कार्य करते हैं। जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारे दायित्व बंटे हुए हैं। समयबद्ध तरीके से अपने-अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जो भी दिशा-निर्देश व निर्णय लिया जाता है उस पर त्वरित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। केन्द्र की योजनाओं से जनता वंचित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के कार्यों को तेजी के साथ संचालित करने को कहा। वहीं ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत आवास निर्माण में अद्यतन प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अंतर्गत पात्रातानुसार हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास, जल जीवन मिशन, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, समग्र शिक्षा, डेयरी विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे ने अवगत कराया कि मनरेगा के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही है। अब तक 100 दिवस का रोजगार श्रमिकों को प्रदान किया गया है। सांसद श्री बघेल ने कहा कि मनरेगा कार्यो की सामग्री का भुगतान पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के पहले किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर हितग्राहियों की सूची तैयार करने को कहा।

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अधिकारियों ने बताया कि सभी गांवों में पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। 2024-25 में 180 लक्ष्य के विरूद्ध 109 खनित नलकूप किया गया है। सांसद ने लोगों को शुद्ध पेयजल जैसी समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रमुखता से क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग करने को कहा। साथ ही उन्होंने नल कनेक्शन देने के लिए किये जाने वाले गढ्ढे को प्राथमिकता के साथ गुणवत्ता पूर्ण समतलीकरण करने को कहा। जल जीवन मिशन के कार्यो में लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश किया गया कि पशुओं में संक्रामक रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण शत-प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि अन्य पशुओं में बीमारी न फैले। यदि किसी पशु में बीमारी आ गई है तो तत्काल उपचार करें। किसी पशु की मृत्यु हो जाने पर गढ्ढ़ा खोदकर चुना और नमक डालकर उसे दफनाया जाए।

समग्र शिक्षा अंतर्गत अधिकारी ने बताया कि पीएम श्री स्कूल का सफल संचालन किया जा रहा है, जो बढ़कर 17 हो गई है। स्कूलों में सोलर पेनल क्रेडा के माध्यम से लगाया गया है। सांसद ने निमार्णाधीन एवं अधूरे कार्यो को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्कूलों में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल वितरित करने के निर्देश दिए। सांसद श्री बघेल ने शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

समिति के सदस्यों ने बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने सुझाव दिए। शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा निर्माण कार्यों में शतप्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए आवागमन की सुविधा करने के लिए कार्ययोजना बनाने एवं 70 साल के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य शत-प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कर जिले में योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन किये जाने आश्वस्त किया। वहीं इस दिशा में आवश्यक पहल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, आयुक्त नगर निगम दुर्ग सुमित अग्रवाल, जनपद पंचायत सदस्यगण सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma November 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब पर चला रोलर, एसएसपी ने अपने सामने डेढ़ करोड़ के शराब को करवाया नष्ट शराब पर चला रोलर, एसएसपी ने अपने सामने डेढ़ करोड़ के शराब को करवाया नष्ट
Next Article भिलाई के इस लेखक की किताब के जरिए दो अपने बिजनेस को नया मोड़, अमेजॉन की बेस्ट सेलर कैटेगरी में हुई शामिल भिलाई के इस लेखक की किताब के जरिए दो अपने बिजनेस को नया मोड़, अमेजॉन की बेस्ट सेलर कैटेगरी में हुई शामिल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?