ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी में जारी है, एमपी की बारी है’ नारे के साथ अपना दल (एस) का संगठन विस्तार पर जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP NewsNational

यूपी में जारी है, एमपी की बारी है’ नारे के साथ अपना दल (एस) का संगठन विस्तार पर जोर

By Om Prakash Verma
Published: April 2, 2025
Share
यूपी में जारी है, एमपी की बारी है' नारे के साथ अपना दल (एस) का संगठन विस्तार पर जोर
यूपी में जारी है, एमपी की बारी है' नारे के साथ अपना दल (एस) का संगठन विस्तार पर जोर
SHARE

हजारों की संख्या में दिलाई गई सदस्यता, जोनल कार्यालय का हुआ उद्घाटन
इंदौर। हाल ही में अपना दल (एस) की मध्य प्रदेश इकाई की एक अहम बैठक संपन्न हुई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार यह बैठक राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन और राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। जहाँ हजारों की संख्या में नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई, तथा एक जोनल कार्यालय का भी शुभारम्भ किया गया।

बैठक के दौरान डॉ. अखिलेश पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश में अपना दल (एस) को दूसरे नंबर का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए हमें संगठित प्रयास करने होंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूती का हवाला देते हुए ‘यूपी में जारी है, एमपी की बारी है’ का नारा दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इसी कड़ी में, डॉ. अतुल मलिकराम ने दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से बालकृष्ण गौर, राजेश्वर मिश्रा, मंचित लिखितकर, अनिल सोनी, कैलाश गवांडे, वंदना नामदेव, मुकेश मराठा, एस. आर. नागले, हरीश तलरेजा, यश कुमार, मुस्कान सिंह, रोहित चंदेल व इकबाल पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वहीं, जिला कार्यकारिणी से मुकेश जाट, त्रिलोकी सिंह, बबलू यादव, राजेश कुमार पाल, मनीष सिंह राजपूत, धनीराम केवट, मनीष सिरवरिया, महेश सिंह समेत कई जिला पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का कार्य किया, जिससे मध्य प्रदेश में पार्टी के विस्तार की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं।

करतारपुर कॉरिडोर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 18 को रवाना होगा पहला जत्था, कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट जरूरी
छत्तीसगढ़ के 10 निगमों में पर्यवेक्षक तय करेंगे सभापति, दुर्ग निगम के लिए संजय श्रीवास्तव को मिली जिम्मेदारी
एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, दो दर्जन से अधिक झुलसे
सीबीआई की कस्टडी से 45 करोड़ का 103 किलो सोना ‘ गायब ‘, कोर्ट ने दिया जांज का आदेश
मन की बात में पीएम मोदी ने की बस्तर ओलंपिक पर बात, कहा- नई क्रांति का जन्म… अनूठा आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 168 # 02 April 2025
Next Article महिला सरपंच का हत्यारा निकला जेठ, जादू-टोना के शक में उतारा था मौत के घाट महिला सरपंच का हत्यारा निकला जेठ, जादू-टोना के शक में उतारा था मौत के घाट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?