ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान

By @dmin
Published: October 21, 2021
Share
यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान
यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के पूरा जो लगा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के ऐलान के बाद गुरुवार को एक और बड़ी घोषणा की। प्रियंका ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

गुरुवार की सुबह अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रियंका ने लिखा- ‘कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढऩे व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज क्क कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

यूपी में हर दल ने लगाई चुनावी वादों की झड़ी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ हर राजनीतिक दल और नेता ने वादों की झड़ी लगा दी है। सूबे की सत्ता पर काबिज योगी सरकार ने जहां उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को निशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट मुहैया कराने का वादा किया है। वहीं प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए यूपी कैबिनेट ने नि:शुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट योजना के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। इस योजना पर करीब तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। समाजवादी पार्टी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में 12वीं पास करने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप देने की घोषणा की थी। इसके बाद पार्टी ने इस चुनाव में जीत हासिल की। राजनीतिक विश्लेषकों ने माना कि लैपटॉप की घोषणा करना सपा के लिए जीत का एक अहम कारण साबित हुआ। उधर, आम आदमी पार्टी ने यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया है। लेकिन गुरुवार को प्रियंका गांधी की ओर से बेटियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी देने का ऐलान पहली बार हुआ है। यूपी चुनाव को लेकर एक्टिव प्रियंका आधी आबादी को आकर्षित करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उनके इस वादे को इसी रूप में देखा जा रहा है।

महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट का किया है वादा
प्रियंका गांधी ने आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कांग्रेस के 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा किया है। दो दिन पहले लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह वादा करते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि महिला जाति, धर्म से ऊपर उठकर एकजुट हों और अपने अधिकारों की लड़ाई लडऩे के लिए आगे आएं।

Big News : बीएसपी ने जिस कंपनी को किया था सील, कब्जेदार ने तोड़ दिया ताला… बीएसपी ने दर्ज कराई शिकायत
सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी बेहतरीन है ये फल, इस तरह करें इस्तेमाल…
अब गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना, CM बघेल कल करेंगे शुभारंभ
घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने सख्त कार्रवाई… 214 छापे और 1013 सिलेंडर जब्त
लगातार दूसरे दिन देश में 90 हजार से ज्यादा नए केस…. कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 42 लाख के पार….. पिछले 24 घंटे में 90,802 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आर्यन खान ड्रग केस: बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को होगी जमानत पर सुनवाई… 26 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा, आर्यन खान ड्रग केस: बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को होगी जमानत पर सुनवाई… 26 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा
Next Article देहरादून में नाराज विधायकों की बंद कमरे में बैठक, हरीश रावत बोले- कैप्टन के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव हरीश रावत का बड़ा बयान: हाईकमान को सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लेना चाहिए था

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?