ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत…. दिल्ली से बहराइच जा रही थी बस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत…. दिल्ली से बहराइच जा रही थी बस

By @dmin
Published: October 7, 2021
Share
Big accident in UP's Barabanki: 9 people died in bus-truck collision
Big accident in UP's Barabanki: 9 people died in bus-truck collision
SHARE

बाराबंकी (एजेंसी)। बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट गुरुवार सुबह किसान पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमने सामने ट्रक और बस की टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में कई यात्री सवार थे। अबतक 9 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौकी अंतर्गत ग्राम बबुरिया से होकर निकले किसान पथ पर गुरुवार की सुबह 4:45 बजे दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से किसान पथ का सन्नाटा टूटने लगा।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को निकलवा कर आनन-फानन जिला अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक करीब 9 लोगों की मौत होने की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अभी तक कुल कितनी मौतें हुई हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। सवारी से भरी बस दिल्ली से बहराइच शरीफ जा रही थी।

सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों को दो लाख और घायलों को मिलेंगे 50 हजार रुपये
भीषण सड़क हादसे पर जिला अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है और अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, सभी मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।

Good news : श्रममंत्री की पहल पर शासकीय स्कूलों में अब बच्चों को मध्यान्ह भोजन से पहले मिलेगा नाश्ता, इस जिले से हो रही शुरुआत
पीएम मोदी बोले- अब भी है कोरोना संक्रमण, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
शिकसा महोत्सव का समापन, मातृशक्ति का सम्मान होते देखना गौरव की बात : रत्नावली
कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, आसमान में ये नजारा देख झूम उठे शिवभक्त
मैहर में आयोजित होगी छत्रपति साहू महाराज की 152वीं जयंती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The glory of the returning ancient city of Chandkhuri लौट रहा प्राचीन नगरी चंदखुरी का वैभव… माता कौशल्या मंदिर परिसर को सौंदर्यीकरण से मिला भव्य स्वरूप… ऐतिहासिक नगरी की बढ़ी रौनक
Next Article देश में कोरोना: नवरात्र के पहले दिन संक्रमण के मामले फिर से बढ़े, बीते 24 घंटे में सामने आए 22,431 नए केस देश में कोरोना: नवरात्र के पहले दिन संक्रमण के मामले फिर से बढ़े, बीते 24 घंटे में सामने आए 22,431 नए केस

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?