ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे के मिलेंगे बेहतरीन अवसर, नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

युवाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे के मिलेंगे बेहतरीन अवसर, नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी

By Om Prakash Verma
Published: July 30, 2025
Share
युवाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे के मिलेंगे बेहतरीन अवसर, नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी
युवाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे के मिलेंगे बेहतरीन अवसर, नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी
SHARE

मंत्रिमण्डल ने दी स्टेट क्रिकेट संघ को 7.96 एकड़ भूमि
मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर नियमों को शिथिल कर लिया गया निर्णय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य के उभरते क्रिकेट खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-3, ग्राम-परसदा में 7.96 एकड़ भूमि क्रिकेट एकेडमी की स्थापना हेतु आबंटित करने का निर्णय लिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सरकारी व्ययन नियमों के तहत, गैर-लाभकारी संस्थाओं को सीधे भूमि आवंटन का प्रावधान नहीं है, लेकिन इस विशेष मामले में राज्य शासन ने नियमों को शिथिल कर यह निर्णय लिया है, जिससे खिलाडिय़ों के हित में क्रिकेट एकेडमी की स्थापना हो सके।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को 2016 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पूर्णकालिक मान्यता प्राप्त है। इसके लिए नगर विकास प्राधिकरण ने कुल 7.96 एकड़ भूमि चिन्हित की है।

छत्तीसगढ़ राज्य में क्रिकेट के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। प्रदेश के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मौजूद है, परंतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और प्रशिक्षण के लिए एकेडमी की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस निर्णय से प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे के बेहतरीन अवसर मिलेंगे और राज्य को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम न केवल प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए अवसर के नए द्वार खोलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में मजबूत पहचान दिलाने में सहायक होगा।

अगर-मगर की डगर पर चेन्नई सुपरकिंग्स, आज मुंबई से हारे तो सब खत्म
सुदूर वनांचल में भी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं
ब्रेकिंग न्यूज: लंबे समय बाद जिले में खुलेंगे जिम, सुबह व शाम के लिए जिला कलेक्टर ने यह दिया समय, शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे
Breaking News : नगर निगम व पालिकाओं में भारी फेरबदल, कई अफसर व कर्मचारियों का तबादला
हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही की प्रीति मांझी बनी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, नहीं थम रहा शुभकामनाओं का सिलसिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की प्रीति मांझी बनी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, नहीं थम रहा शुभकामनाओं का सिलसिला
Next Article राखी भेजने डाकघर में लगी लंबी कतार, डाकघरों में रजिस्ट्री बंद, महंगे स्पीड पोस्ट से ही पार्सल भेज सकेंगे राखी भेजने डाकघर में लगी लंबी कतार, डाकघरों में रजिस्ट्री बंद, महंगे स्पीड पोस्ट से ही पार्सल भेज सकेंगे

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?