ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘मोर जिम्मेदारी अभियान’ की शुरूआत: कोविड टीकाकरण बढ़ावा देेने की दिशा में एक बड़ा कदम-टीएस सिंहदेव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

‘मोर जिम्मेदारी अभियान’ की शुरूआत: कोविड टीकाकरण बढ़ावा देेने की दिशा में एक बड़ा कदम-टीएस सिंहदेव

By @dmin
Published: September 8, 2021
Share
कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव
कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव ने आज ‘मोर जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत की। चार महीने तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत राज्य भर के आदिवासी समुदायों में कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि यह अभियान राज्य में आदिवासी समुदायों के टीकाकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और साथ ही सरकार के टीकाकरण से जुड़े प्रयासों में एक महत्वपूर्ण योगदान है। प्रचारकों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए और उन लोगों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए जिन्हे वैक्सीन का पहला डोज़ प्राप्त हो चुका है।

बड़े पैमाने पर संचालित होने वाले इस जन जागरूकता अभियान का उद्देश्य आदिवासी आबादी को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान उन 19 जिलों के हर आदिवासी परिवार तक पहुंचेगाए जहां पर्याप्त जनजातीय आबादी है।

‘मोर जिम्मेदारी अभियान’ की शुरूआत: कोविड टीकाकरण बढ़ावा देेने की दिशा में एक बड़ा कदम-टीएस सिंहदेव

छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के प्रमुख जॉब ज़करिया ने कहा कि इस अभियान के तीन उद्देश्य हैं। कोविड टीकाकरण के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना, टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करना और राज्य में टीकाकरण का कवरेज बढ़ाना। श्री ज़करिया ने कहा प्रमुख हितधारकों और प्रभावितों के साथ मिलकर हम कोविड वैक्सीन के बारे में लोगो को जागरूक करेंगे और उन्हें टीकाकरण और कोविड व्यवहारों का पालन करने के लिए राजी करेंगे।

यूनिसेफ और एकता परिषद के साथ, अभियान में युवाओं, धार्मिक और आदिवासी नेताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों, नागरिक समाज संगठनों और अन्य स्थानीय प्रभावितों का सहयोग लिया जाएगा।

एकता परिषद के कार्यक्रम प्रभारी रमेश शर्मा ने कहा कि ‘मोर जिम्मेदारी’ अभियान कोविड प्रसार को रोकने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए सीएसओ, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और सरकार के बीच एक सफल साझेदारी का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एकता परिषद छत्तीसगढ़ के 2000 से अधिक गांवों में अपनी उपस्थिति के साथ निश्चित रूप से इस कार्य को अंजाम दे सकती है।

मोबाइल सूचना कियोस्क द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी, साथ ही स्वयंसेवकों और प्रचारकों द्वारा गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महत्वपूर्ण संदेश साझा किया जाएगा। यह कियोस्क बाजार, हाट बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशनों, बस्तियों और अन्य प्रमुख स्थानों को कवर करेगा।

एकता परिषद
एकता परिषद भूमि अधिकारों के लिए एक जन. आधारित जन आंदोलन है। लगभग 250000 भूमिहीन गरीबों की सक्रिय सदस्यता के साथ, एकता परिषद् विश्व स्तर के सबसे बड़े जन आंदोलनों में से एक माना जाता है। एकता परिषद् को कई सफल प्रयासों के लिए भी जाना जाता है. जैसे कि लगभग 500000 परिवारों को भूमि अधिकार दिलाना, 10000 से अधिक लोगों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, वन और जल निकायों की रक्षा करना और भारत में भूमि सुधारों से संबंधित कई कानून और नीति निर्माण शामिल है।

दुर्ग में सशक्त ऐप का पब्लिक मॉड्यूल शुरू, लोग खुद ही ढूंढ सकेंगे चोरी हुए वाहन… आईजी ने किया शुभारंभ
पंजाब में रेल ट्रैक पर बैठे गन्ना किसान, सरकार को दी चेतावनी… दिखाई बेरुखी तो करेंगे पंजाब बंद की कॉल
हरियाणा की हार पचा नहीं पा रही कांग्रेस, सीएम साय बोले कांग्रेस के लोग फ्यूज बल्ब
नहाने के दौरान भूल से भी यूज न करें लूफा, स्किन और सेहत को होता है नुकसान…
अटल डिजिटल केंद्रों से 2.78 लाख ट्रांजेक्शन, 84.23 करोड़ का लेनदेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान की पूरी हुई मुराद, भारत के लिए सिरदर्द साबित होगी अफगानिस्तान की नई सरकार पाकिस्तान की पूरी हुई मुराद, भारत के लिए सिरदर्द साबित होगी अफगानिस्तान की नई सरकार
Next Article राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?