ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोदी सरकार के 8 साल की खुशी ऐसे मनाएगी भाजपा, मई में बड़े जश्न की तैयारी
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण
October 22, 2026
दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
October 22, 2026
राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मोदी सरकार के 8 साल की खुशी ऐसे मनाएगी भाजपा, मई में बड़े जश्न की तैयारी

By @dmin Published April 26, 2022
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी बड़े जश्न की तैयारी कर रही है। 26 मई को बड़े स्तर पर होने वाले जश्न के लिए पार्टी के बड़े नेताओं ने बैठक की भी की थी। खबर है कि भाजपा जनसभाओं से लेकर सरकार की उपलब्धियों और हवन और हनुमान चालीसा का पाठ जैसे अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां कर रही है।

मीडिया रिपोट्र्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पार्टी योजना तैयार कर रही है और इसे 5 मई तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इसके बाद भाजपा की प्रदेश और जिला इकाइयों को योजना के बारे में बताया जाएगा। गरीबों के कल्याण के लिए कार्यक्रम, 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त अनाज और दूसरी उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

खबर है कि हनुमान चालीसा के पाठ और धार्मिक जुलूस निकालने को लेकर जारी विवादों का असर भी पार्टी के जश्न पर देखने को मिल सकता है। खास बात है कि साल 2020 में भाजपा ने कोविड के चलते वर्चुअल बैठकें और कार्यक्रम किए थे। वहीं, 2021 में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबों तक पहुंच के लिए छोटे समारोह आयोजित किए थे। अब संभावना है कि पार्टी इस साल बड़े स्तर पर जश्न की तैयारियां कर सकती है।

भाजपा नेताओं की बैठक में महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, महासचिव सीटी रवि और डी पुरंदेश्वरी, उपाध्यक्ष विनय सहास्रबुद्धे, संयुक्त महाचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव अनिल बलूनी और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख लाल सिंह आर्य मौजूद थे।

चुनाव को लेकर भी बड़ी चर्चाएं
भाजपा ने करीब 15 दिनों पहले चार सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इस कमेटी का काम उन बूथ की निगरानी करना है, जहां भाजपा अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी। भाजपा के उपाध्यक्ष विजयंत पंडा, सीटी रवि, लाल सिंह आर्य और पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख दिलीप घोष ने इस मुद्दे को लेकर मुलाकात भी की थी। भाजपा ने 73 हजार बूथ की पहचान की है, जहां उसे काम करने की जरूरत है।

खास बात है कि इनमें से कई बूथ दक्षिण राज्यों में हैं। केरल में भाजपा हत्याओं और सदस्यों को डराने के चलते बूथ स्तर पर मजबूत नहीं है। हालांकि, पार्टी के जनरल ड्राफ्ट के अनुसार, भाजपा तेलंगाना में मजबूत हो रही है और तमिलनाडु में भी बेहतर मौजूदगी दर्ज कराई है।

You Might Also Like

राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित

@dmin April 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल का कार्यकाल आज से, गलियारे में लगेगा तिरंगा दरार : अपने आका के खिलाफ ही शिकायत लेकर यूएन पहुंच गया तालिबान
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल देश में कोरोना : 1399 मौतों के आंकड़े ने चौंकाया, 2483 नए संक्रमित मिले, सक्रिय केस घटकर 15,636 हो गए

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?