ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेजर: फैंस को भा गई देश के सुपरहीरो की कहानी, अदिवी शेष की परफोर्मेंस ने जीता दिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

मेजर: फैंस को भा गई देश के सुपरहीरो की कहानी, अदिवी शेष की परफोर्मेंस ने जीता दिल

By @dmin
Published: June 3, 2022
Share
SHARE

जून के शुरू हुए महीने के पहले हफ्ते में कई बड़े सितारों की फिल्मों सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेगा बजट और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज को टक्कर देने के लिए साउथ की दो फिल्में ‘विक्रम और ‘मेजर रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी, इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, हां हम आपको अदिवी शेष स्टारर फिल्म ‘मेजर का पहला शो देखने वाले लोगों का सोशल मीडिया रिएक्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 26/11 हमलों की भयावह तस्वीर सामने लाने वाली इस फिल्म ने लोगों के दिल में वही मंजर जगाते हुए, देश के एक ऐसे मेजर की कहानी उन्हें दिखाई जिसे देख उनकी आंखें नम हो गईं।

Contents
  • लोगों ने ट्विटर पर दिए रिएक्शन
  • फैंस ने जमकर की तारीफ

लोगों ने ट्विटर पर दिए रिएक्शन

अदिवी शेष नॉर्थ के लोगों के लिए चाहे एक नया चेहरा हों लेकिन साउथ में वह एक जाना-माना नाम हैं। उनके फैंस फिल्म रिलीज होते ही बिना किसी इंतजार के सिनेमाघरों में उनकी ‘मेजर देखने पहुंच गए। दर्दनाक पर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मेजर देखते ही फैंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बायोपिक के लिए अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए हैं। फैंस ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हुए ट्विटर पर इसकी खूब तारीफ की है। जहां कई लोगों ने इसे एक ‘भावनात्मक फिल्म बताया, वहीं कुछ ने अदिवी शेष स्टारर फिल्म को ‘बहादुर सैनिकों को अब तक की सबसे बेहतरीन श्रद्धांजलि बताया।

फैंस ने जमकर की तारीफ

बहादुर एनएसजी कमांडो मेजर संदीप की इस कहानी ने लोगों को इतना भावुक कर दिया कि वह ट्विटर पर भी अपनी भावनाओं को बताने से खुदको रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, मैं फिल्म मेजर की रेटिंग नहीं कर सकती। इस फिल्म को भावनाओं के साथ महसूस करना चाहिए और उन लोगों की असली देशभक्ति का सम्मान करना चाहिए। दिल को छू लेने वाले दृश्य जो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को परिभाषित करते हैं, निस्संदेह बहादुर सैनिक को सबसे बेहतरीन श्रद्धांजलि है। एक दूसरे ने लिखा, मुझे फिल्म देखकर बहुत गर्व हुआ और आदिवी शेष, शशि टिक्का, साई मानजरेकर आप सभी को धन्यवाद। हमें भारत के ऐसे बहादुरों का कहानी, हीरो – मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी हम तक लाने और दिखाने के लिए धन्यवाद।

एक अन्य फिल्म के दूसरे पार्ट की तारीफ करते हुए लिखा, फिल्म का दूसरा हाफ बहुत अच्छा था। आखिरी 40 मिनट फिल्म का दिल और जान है, भावनाएं बहुत अच्छी तरह से दिखाई गई हैं।

फिल्म में दिखाया गया है कि मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने कैसे मुंबई आतंकी हमले में अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाई, जिसके लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा फिल्म में मेजर संदीप के माता-पिता, उनकी प्रेम कहानी और उनकी सेना में हुई ट्रेनिंग को भी दर्शाया गया है। ‘मेजरÓ का निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है और इसका निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है। फिल्म में अदिवी शेष और साई मांजरेकर के अलावा शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा शामिल हैं।

Bhilai Breaking : लव मैरीज का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार दिया, ससुर ने भी दिया था साथ
बजट पर प्रतिक्रिया: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहू ने कहा…. जनउपयोगी बजट, राज्य को ले जाएगा नई ऊंचाईयों पर
दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों का सरेंडर : सीएम साय बोले- नक्सलवाद के समूल नाश की ओर एक और ऐतिहासिक कदम
सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी
टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डायरेक्टर प्रशांत नील ने रखी प्रभास से वजन कम करने की शर्त…
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises शासकीय कर्मचारियों के हित के लिए सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?