ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में की कवर्धा के कानून व्यवस्था की समीक्षा… कहा- वीडियो में दिख रहे उपद्रवी तत्वों की पहचान कर करे सख्त कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में की कवर्धा के कानून व्यवस्था की समीक्षा… कहा- वीडियो में दिख रहे उपद्रवी तत्वों की पहचान कर करे सख्त कार्रवाई

By @dmin
Published: October 9, 2021
Share
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में की कवर्धा के कानून व्यवस्था की समीक्षा… कहा- वीडियो में दिख रहे उपद्रवी तत्वों की पहचान कर करे सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में की कवर्धा के कानून व्यवस्था की समीक्षा… कहा- वीडियो में दिख रहे उपद्रवी तत्वों की पहचान कर करे सख्त कार्रवाई
SHARE

कबीरधाम। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा, कवर्धा के कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री बघेल ने कवर्धा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को कवर्धा में 5 अक्टूबर को रैली के दौरान हुई घटना की जांच करने और घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहाद्र्र को बिगाडऩे की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति की लगातार समीक्षा करने, शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने, उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखने और समय-समय पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को कहा कि वे प्रेस कॉन्फ्ऱेन्स कर वीडियो में दिख रहे उपद्रवियों की पहचान कराये और उन पर सख़्त कार्यवाही करे।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस घटना के दौरान कवर्धा में बाहर से आने वाले लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए। उन्होंने शहर में नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कवर्धा में सभी समुदाय के लोगों के बीच हमेशा से सदभाव और भाईचारा रहा है। कवर्धा में बाहर से आए लोगों द्वारा तोड़-फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि कवर्धा के धार्मिक स्थलों सहित प्रमुख स्थानों पर सीसी टीव्ही लगे हैं। उनके फुटेज देखकर उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जाए।

कलेक्टर कवर्धा ने बताया कि कवर्धा शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांति पूर्ण है। कल गुरूवार को सर्व समाज प्रमुखों, कवर्धा चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा व्यापारी संगठनों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी लोगों ने घटना की निंदा की है।

Breaking : दुर्ग के आदर्श नगर में चोरी का खुलासा : एसपी पल्लव की पूछताछ में आरोपी के निकल गए आंसू… सवा दो करोड़ का माल बरामद
कांगेर नेशनल पार्क के सुदूर वनांचल स्थित गुड़ियापदर गांव के 120 आदिवासियों ने जंगल बचाने पेश की मिसाल…
अब प्राइवेट नौकरियों में लागू होगा 75 फीसदी आरक्षण, हरियाणा सरकार का फैसला
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, दो खाईवाल सहित 9 सटोरिए पकड़ाए
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: बीते 24 घंटों में 38 नए केस… सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 200 के पार… इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली चेन्नई चौथी बार बन सकती है विजेता, देखिए अब तक आईपीएल में कैसा रहा प्रदर्शन 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली चेन्नई चौथी बार बन सकती है विजेता, देखिए अब तक आईपीएल में कैसा रहा प्रदर्शन
Next Article पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और 20 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और 20 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?