ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने योगेश को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की दी स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

मुख्यमंत्री ने योगेश को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की दी स्वीकृति

By @dmin
Published: November 29, 2021
Share
मुख्यमंत्री ने योगेश को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने योगेश को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की दी स्वीकृति
SHARE
  • मुख्यमंत्री से मिलकर गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी की पढ़ाई की राह हुई आसान
  • पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहृदयता से गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी बाम्बे में पढ़ाई करना अब संभव हो पाएगा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा निवासी छात्र योगेश साहू ने जेईई एडवांस की परीक्षा वर्ष 2021 में ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी) 241 प्राप्त किया है। उनका दाखिला आईआईटी बाम्बे में हो रहा है। योगेश साहू के पिता श्री गयाराम साहू वाहन चालक हैं। उनकी मासिक आय लगभग 12 हजार रूपए है।

योगेश साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। योगेश ने बताया कि आईआईटी बाम्बे की फीस 4-5 लाख रूपए है, कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनका परिवार यह भार वहन करने में सक्षम नहीं है। योगेश ने आईआईटी की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश को पढ़ाई के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने योगेश साहू को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की राशि मंजूर की है।

योगेश साहू ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि सत्र 2018-19 में उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश साहू को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने योगेश को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू किया “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप”… राज्य के युवाओं के लिए दो वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम तैयार
अनोखी पहल: बिना चुनाव के बनते हैं पंच और सरपंच, महिलाओं को लाते हैं आगे; जानिए क्यों करते हैं इस गांव के लोग ऐसा
ढाबों में परोसी जा रही थी शराब, रायपुर में एसएसपी संतोष सिंह ग्राहक बनकर पहुंचे… फिर पुलिस ने मारा छापा
कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड अस्पतालों में तैयारी पूरी, मास्क पर अब और सख्ती-आयुक्त प्रकाश सर्वे
छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या…. एक दिन पहले जहां एक भी मरीज नहीं मिला वहां आज मिले सर्वाधिक पॉजिटिव…. जाने प्रदेश में कोरोना के आंकड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 45 # 29 november 2021
Next Article मार्वल फैंस की खुशी हुई दोगुनी, भारत में पहले रिलीज होगी स्पाइडरमैन- नो वे होम…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?