ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा के लिए किया वेब पोर्टल लॉन्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा के लिए किया वेब पोर्टल लॉन्च

By @dmin
Published: January 5, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा के लिए किया वेब पोर्टल लॉन्च
मुख्यमंत्री ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा के लिए किया वेब पोर्टल लॉन्च
SHARE

नगरीय निकाय क्षेत्र के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्डों पर तत्काल ऑनलाईन जारी होगी भवन निर्माण अनुज्ञा
आवेदक को ऑनलाईन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा
नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान नगरीय निकाय क्षेत्र के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु वर्तमान प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुये तैयार किया गया पोर्टल लॉन्च किया।

भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा की इस सरलीकृत प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदक को ऑनलाइन आवेदन जमाकर प्रोसेसिंग फीस एवं भवन निर्माण अनुज्ञा शुल्क जमा करना होगा। कम्प्यूटर द्वारा मानचित्र का भूमि नियमों के अनुसार परीक्षण कर तत्काल सैद्धांतिक सहमति जारी की जायेगी तथा आवेदक को कर्मकार शुल्क जमा करने के पश्चात ऑनलाईन स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। भवन निर्माण अनुज्ञा की इस व्यवस्था से आवेदकों को बार-बार कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं होगी तथा ऑनलाईन माध्यम से ही आवेदन जमाकराकर अनुज्ञा प्राप्त की जा सकेगी।

इस व्यवस्था के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रथम प्रकरण में श्रीमती रश्मि खंडेकर को ऑनलाईन सैद्धांतिक अनुज्ञा प्रदान की। जिसके सर्टिफिकेट की प्रति इनके वास्तुविद मोहित सोलंकी ने प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जे.पी. मौर्य एवं अपर संचालक नगर तथा ग्राम निवेश संदीप बागडे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आहुत विभागीय समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन 2016 अधिनियम 2022 को पुन: लागू किये जाने का निर्णय लिया गया। पूर्ववर्ती नियमों में संशोधन करते हुये पार्किंग आदि विषयों में छूट प्रदान करते हुये नियमितिकरण का निर्णय लिया गया है।

Big news : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा…. मशीन से उछलकर बाहर निकल गई लंबी रेल पटरी… मच गया हड़कंप
कलेक्टर ने ली प्राचार्यो की क्लास: विद्यार्थी कमजोर हो या मेधावी, सबको साथ लेकर चलना शिक्षक की जिम्मेदारी
पुलिस की हिरासत में मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी, आरोपी का विवादों से रहा है गहरा नाता
छत्तीसगढ़ में अब तक 1132.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज… जाने आपके जिले में क्या है बारिश का हाल
ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने सरकार का बड़ा कदम : किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजल विजिट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ गए 40 प्रतिशत मरीज; सामने आए 5000 से ज्यादा मामले बड़ी खबर: बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि
Next Article 4 प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश 4 प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?