ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात…. 16 हजार से अधिक विद्युत कर्मियों को मिलेगा लाभ… फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात…. 16 हजार से अधिक विद्युत कर्मियों को मिलेगा लाभ… फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात…. 16 हजार से अधिक विद्युत कर्मियों को मिलेगा लाभ… फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात…. 16 हजार से अधिक विद्युत कर्मियों को मिलेगा लाभ… फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने विद्युत कर्मियों के मंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही उनकी उच्च कार्यदक्षता को प्रोत्साहित करने के लिये 9 हजार रुपए बोनस अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में विद्युत विकास के लिये उठाए गए कदमों के लिये मुख्यमंत्री का आभार जताया। पॉवर कंपनी में चार हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, साढ़े तीन हजार से अधिक पदोन्नति के लिये उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने अनुकंपा नियुक्ति व भू-विस्थापितों को नौकरी देने के लिये भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि पहले बिजलीकर्मियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, वह अब तीन प्रतिशत बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। इसकी गणना एक जुलाई 2021 से की जाएगी। पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को बोनस तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप को कार्यदक्षता बनाए रखने अनुग्रह राशि मिलेगी। इससे लगभग 15.8 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा। बोनस अनुग्रह राशि की गणना लेखा वर्ष 2020-21 की वास्तविक वेतन परिलब्धियों के अनुपातिक रूप से की जायेगी। भुगतान हेतु न्यूनतम सेवा की गणना बोनस अधिनियम 1965 के संगत प्रावधानों के अनुरूप होगी। बोनस अनुग्रह राशि संबंधी आदेश जारी होने पर पॉवर कंपनीज के अधिकारियों-कर्मचारियों में उल्लास व्याप्त है।

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी, सीएम साय के सुशासन में महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 18088 नए कोरोना केस…. मौत का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार
छत्तीसगढ़ के 4 सांसदों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेश को गरीब कल्याण रोजगार योजना में शामिल करने की मांग
अब एआई-संचालित ड्रोन द्वारा वेदांता एल्यूमिनियम बढ़ाएगी अपनी खदानों की सुरक्षा
परिवार से दूर पेड़ के पास रहता था बुजुर्ग…. आधी रात झुलसने हुई मौत… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the works in the district in-charge बड़ी खबर: धनबाद में नक्सलियों का बम धमाका…. रेल ट्रैक उड़ाया… डीजल लोको पटरी से उतरी…. रूट पर बंद हुई ट्रेनों की आवाजाही
Next Article विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, भारत को लेकर गलतफहमी में न रहे चीन विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, भारत को लेकर गलतफहमी में न रहे चीन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?