ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव में कोल्ड स्टोरेज, आदिवासी वाद्ययंत्र निर्माण केन्द्र और नशामुक्ति केन्द्र स्थापित किए जाने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव में कोल्ड स्टोरेज, आदिवासी वाद्ययंत्र निर्माण केन्द्र और नशामुक्ति केन्द्र स्थापित किए जाने की घोषणा

By @dmin
Published: May 28, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव में कोल्ड स्टोरेज, आदिवासी वाद्ययंत्र निर्माण केन्द्र और नशामुक्ति केन्द्र स्थापित किए जाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव में कोल्ड स्टोरेज, आदिवासी वाद्ययंत्र निर्माण केन्द्र और नशामुक्ति केन्द्र स्थापित किए जाने की घोषणा
SHARE

कोण्डागांव में आदिवासी समाज सम्मेलन में शामिल हुए
बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए लगाए जाएंगे कैम्प

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 27 मई को भेंट-मुलाकात अभियान के तहत जिला मुख्यालय कोण्डागांव पहुंचें। वहां शासकीय गुण्डरधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित आदिवासी समाज सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद वीर गुण्डाधर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर शहीद वीर गुण्डाधुर के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों विशेषकर वनांचल के आदिवासी भाईयों के उत्थान के लिए काम कर रही है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे बढऩे का पर्याप्त अवसर मिले। लोग तरक्की और खुशहाली की ओर बढ़े यही छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जन आकांक्षाओं के अनुरूप कोण्डागांव क्षेत्र को कई सौगाते दीं।

मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी समाज सम्मेलन में कोण्डागांव में 2 करोड़ रूपए की लागत से आदिवासी विश्रामगृह का निर्माण कराए जाने के साथ ही वहां आदिवासी वाद्य यंत्र निर्माण केंद्र, कोल्ड स्टोरेज एवं नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बंदोबस्त त्रुटि दूर करने के लिए कैम्प लगाए जाने तथा चिटफण्ड कंपनियों के निवेशकों की राशि को वसूल कर लौटाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री का सम्मेलन में पहुंचने पर आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने पवित्र कोया फूल की माला और छिंद पत्ते से बना गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत एवं स्मृति चिन्ह के रूप में धनुष बाण भेंट किया गया। मुख्यमंत्री को इस मौके पर सम्मान स्वरूप आदिवासी परंपरा के अनुरूप पगड़ी बांध गोकट्टा भी पहनाया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, केशकाल विधायक संतराम नेताम, कोण्डागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।

सीएमएचओ अधिकारी जेपी मेश्राम ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण, पाई कई खामियां, कहा नियमों का करें पालन
निर्धारित समय 5 बजे के बाद खुला पाया ईलेक्ट्रिानिक व डेली निड्स की दुकान, निगम की टीम ने लगाया जुर्माना
Accident: बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, हादसे में कई लोगों की मौत, बचाने उतरे शख्स ने भी दम तोड़ा
Big Breaking : पिता व फुफा से तंग सगी बहनों ने घर छोड़ा, शिकायत हुई तो इस हालत में मिली बहनें… किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रांसपोर्टर के घर पर लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवर व नगदी चुरा ले गए बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की अपर आयुक्त ने की समीक्षा… बैठक में प्रगतिरत कार्य को गुणवत्तापूर्वक व शीघ्र करने के दिए निर्देश
Next Article तालाब में नहाने गई दो मासूम बहनें डूबी, दूसरे दिन मिले शव, परिवार में कोहराम तालाब में नहाने गई दो मासूम बहनें डूबी, दूसरे दिन मिले शव, परिवार में कोहराम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?