ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पोस्टर का किया विमोचन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पोस्टर का किया विमोचन

By @dmin
Published: February 26, 2022
Share
SHARE

रायपुर के आउटडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब में 05 और 06 मार्च को होगा बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन
फ्री स्टाइल मोटो क्रास में अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स दिखाएंगे रोमांचक करतब, देश भर से बाइकर्स लेंगे हिस्सा
खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोट्र्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान हो रहा है आयोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास प्रांगण में राजधानी रायपुर में 05 और 06 मार्च को आयोजित होने वाले एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप में देश भर से बाइकर्स को छ्त्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया।

उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोट्र्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 एवं 6 मार्च 2022 को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाइक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश भर के बाइकर्स को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि कोविड महामारी उपरांत यह राज्य का पहला महत्वपूर्ण खेल आयोजन है, इस आयोजन से राज्य की जनता, विशेषकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। फ्री स्टाइल मोटो क्रास में रोमांचक करतब दिखाने आ रहे अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स एवं नेशनल सुपर बाइक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 में आ रहे देश के बाईकर्स का अभिनंदन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक लोकप्रिय मोटर स्पोट्र्स खेल साहस एवं रोमांच से भरपूर है। ऐसे विशेष आयोजन के लिए रायपुर एवं छत्तीसगढ़ तैयार है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मोटर स्पोट्र्स एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय फेडरेशन केे आयोजन की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राष्ट्रीय मोटर स्पोट्र्स फेडरेशन के सदस्य श्याम कोठारी व डॉ. विष्णु श्रीवास्तव, क्षितिज चंद्राकर, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोट्र्स एसोसिएशन के सचिव उमेश बंसी और मीडिया सलाहकार अतुल श्रीवास्तव, हीरो के राज्य प्रमुख शलभ राजवंशी व क्षेत्रीय प्रबंधक अंशुल त्रिपाठी, गौरव गिरिजा शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गैरेज में लगी आग से तीन गाड़ी जलकर स्वाहा, फायर कर्मियों की सजगता से टला बड़ा हादसा
आतंकी संगठन अल-कायदा ने दी अतीक वअशरफ की हत्या का बदला लेने की धमकी
ट्विटर को सरकार की दोटूक, यहां रहना है तो करना होगा नियमों का पालन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन
मेयर की पहल से अब नहीं उजड़ेगी बस्तियां, गरीबों का खुद का होगा सपनो का मकान होगा…. बस्तियों में रहने वाले मोर जमीन मोर मकान के तहत बना सकेंगे मकान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में : पटरीपार की एक लाख से ज्यादा आबादी को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा : वोरा
Next Article ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की वृद्धि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की वृद्धि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?