ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022: बैडमिंटन का महामुकाबला, हर एक प्वॉइंट के लिए हो रही मशक्कत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipurSports

मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022: बैडमिंटन का महामुकाबला, हर एक प्वॉइंट के लिए हो रही मशक्कत

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022: बैडमिंटन का महामुकाबला, हर एक प्वॉइंट के लिए हो रही मशक्कत
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुकाबला मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 चल रहा है। इस दौरान खिलाड़ी एक-एक प्वॉइंट पसीना बहाते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हो रहा है। इसमें भारत समेत 12 देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोट्र्स बैडमिंटन एरिना में 20 सितम्बर से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले दो दिन क्वॉलीफाइंग मुकाबले हुए। साथ ही आज से मुख्य ड्रा के मैच भी शुरू हो चुके हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला। छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर अनेक नेशनल और इंटरनेशनल स्पर्धा खेल चुके खिलाडिय़ों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़ में खेलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न खेलों के लिए अकादमी का निर्माण व सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ में खेलों के आयोजन की पहल भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में यहां 20 से 25 सितम्बर तक मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 550 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचे हैं। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुक़ाबले खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम
मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2022 के मुख्य ड्रा मुकाबलों के दौरान दूसरे दिन के परिणाम इस तरह रहे। इसमें-महिला वर्ग प्रथम दौर में – साक्षी फोगाट (भारत) ने तनिष्क मामिला पल्ली (भारत) को 21-16, 21-19 से, अन्वेषा गौड़ा (भारत) ने प्रणवी नटराजन (भारत) को 21-12,21-19 से, उन्नति हुड्डा (भारत) ने फऱज़ा नज़रिन (भारत) को 21-7, 21-11 से, आद्या वरियथ (भारत) ने हीरल चौहान (भारत) को 21-15, 21-19 से, अनुरा प्रभुदेसाई (भारत) ने ममैक्या लंका (भारत) को 21-9, 21-19 से, इशरानी बरुआ (भारत) ने मेबल नमकोये (युगांडा) को 21-3, 21-6 से, गाओ जिन वेई (मलेशिया) ने द्रिथि यतीश (भारत) को 21-10, 21-8 से हराया।
सामिया इमाद फारूकी (भारत) ने कनिका कंवाली (भारत) को 21-6, 21-13 से, लिखिता श्रीवास्तव (भारत) ने अनन्या अग्रवाल (भारत) को 21-14, 21-13 से, तृषा हेगड़े (भारत) ने चंद्र तनू चंद्रा (भारत) को 21-15, 11-21, 21-18 से, अष्मिता चालिहा (भारत) ने खुशी ठक्कर (भारत) को 21-19, 21-13 से, दीपाली गुप्ता (भारत) ने अंजना कुमारी (भारत) को 21-18, 21-11 से पराजित करते हुए टूर्नामेंट में अपनी जगह सुरक्षित की।

मुख्य ड्रा महिला एकल का परिणाम
मालविका बंसोड़ (भारत) ने साद धर्माधिकारी (भारत) को 21-5,21-10 से, आकर्षी कश्यप (भारत) ने निक्की राप्रिया (भारत) को 21-6,21-7 से मात दी।

मिश्रित युगल द्वितीय दौर के परिणाम
वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन (भारत) की जोड़ी ने एस. सुनजीत और गौरी कृष्णा टी. आर. (भारत) को 21-18,22-20 से, ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो (भारत) की जोड़ी ने नितिन कुमार और मैनी बोरुआह (भारत) को 21-14, 21-14 से पराजित किया।

मुख्य ड्रा पुरुष एकल
छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ प्रताप सिंह (भारत) ने हेमंत एम.गौड़ा (भारत) को 21-16, 22-24, 21-12 से हराया।

खिलाडिय़ों का है कहना

  • बैडमिंटन में देश में पहली रैंकिंग के साथ खेल रही एन. सिक्की रेड्डी भी रायपुर में खेलने पहुंची हैं। रायपुर छत्तीसगढ़ में हो रहे टूर्नामेंट को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत सारे प्लेयर्स के लिए इस तरह के टूर्नामेंट को खेलना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल सराहनीय है। यह देश के बैडमिंटन खिलाडिय़ों को लिए बेहतर अवसर है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।
  • पुणे से आए वरुण कपूर ने कहा कि, वे 11 साल से बैडमिंटन खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ समेत देश के दूसरे राज्यों के युवा खिलाडिय़ों के लिए बड़ा अवसर है। इससे यहां के खिलाडिय़ों को बड़ी प्रेरणा मिलेगी। वहीं जो बैडमिंटन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए एक बड़े पायदान का काम करेगा।
  • मुंबई (महाराष्ट्र) से आयी युवा खिलाड़ी महक नायक ने बताया कि वे पिछले पांच साल से बैडमिंटन खेल रही हैं। इस टूर्नामेंट में उन्हें अपना विश्व रैंकिंग बढ़ाने का मौका मिला है। यह युवा खिलाडिय़ों के लिए अपने खेल को सुधारने का अच्छा अवसर है। टूर्नामेंट में सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने सरकार को सराहा।
नई औद्योगिक नीति के रूप में निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ में खुला रेड कारपेट: मुख्यमंत्री साय
मजबूत इरादों से मूकबधिर एवन्ती ने लिखी अपनी तकदीर… सिलाई सीख कर तय की स्वावलम्बन की नई राह
Big Breaking: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में दिवंगत विधायक की पत्नी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, शाम को होगा नाम का ऐलान
सीएम बघेल ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ… एक वर्ष तक नि:शुल्क चलेंगी योग की कक्षाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: देश को मिली 35 नई फसलों की वैरायटी… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले- बढ़ेगी किसानों की आय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खाकी वर्दी वाले SP जब डॉक्टर बनकर पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों ने कह दी उनसे दिल छू लेने वाली बात
Next Article खेत में काम करने गई मां और जवान बेटी की जमीन पर पड़ी मिली लाश, हाथ पीले करने थे अब सजाई अर्थी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?