ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिलेगी अब सस्ती दवा, गृहमंत्री ने किया धन्वंतरी मेडिकल का उद्घाटन और नेवई गौठान में गृहमंत्री ने रोपे फलदार पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मिलेगी अब सस्ती दवा, गृहमंत्री ने किया धन्वंतरी मेडिकल का उद्घाटन और नेवई गौठान में गृहमंत्री ने रोपे फलदार पौधे

By Om Prakash Verma
Published: June 10, 2023
Share
मिलेगी अब सस्ती दवा, गृहमंत्री ने किया धन्वंतरी मेडिकल का उद्घाटन और नेवई गौठान में गृहमंत्री ने रोपे फलदार पौधे
मिलेगी अब सस्ती दवा, गृहमंत्री ने किया धन्वंतरी मेडिकल का उद्घाटन और नेवई गौठान में गृहमंत्री ने रोपे फलदार पौधे
SHARE

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोकनिर्माण एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक करोड़ 50 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। उन्होंने मरोदा सेक्टर में धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स का उद्घाटन भी किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि शीघ्र ही मरोदा क्षेत्र में आत्मानंद स्कूल खुले। गृहमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान में शिक्षा एवं स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। रिसाली निगम महज साढ़े तीन वर्ष पूर्व गठन हुआ है। अल्प समय में हमने 200 करोड़ से अधिक का विकास कार्य कर चुके है। आज लगभग डेढ़ करोड़ का विकास करने भूमिपूजन किया है। उन्होंने कहा कि मरोदा वासियों को रियायत मूल्य पर दवा उपलब्ध धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि शीघ्र ही मरोदा में भी आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा। इसकेलिए वे भरसक प्रयास कर रहे है।

भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद सविता ढवस, माया यादव, शीला नारखेड़े, जाहिर अब्बास, संजू नेताम, डोमन लाल बारले, एल्डरमेन संध्या वर्मा, संगिता सिंह, शिशिर साहू, अजीत यादव, संतू दास, मो. निजाम, आदि उपस्थित थे।

तालपुरी बी ब्लॉक में बनेगा मंच
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान तालपुरी बी ब्लॉक में मंत्री ने नागरिकों के अनुरोध पर निगम आयुक्त आशीष देवांगन को मंदिर में पेवर ब्लाक व मंच निर्माण करने निर्देश दिए। साथ ही वार्ड 7 रिसाली सेक्टर में नाला निर्माण करने प्रस्ताव तैयार करने कहा। साथ ही मंत्री ने आयुक्त को निर्देश दिए कि एसटीपी बनाने प्रस्ताव तैयार कर शासन को शीघ्र भेजे।

मंत्री ने खरीदा चाकलेट
मैत्री गार्डन के समीप धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स का उद्घाटन करते गृहमंत्री ने मेडिकल स्टोर्स से चाकलेट खरीदी और पार्षदों व कार्यकर्ताओं को बांटा। मंत्री ने कहा कि उद्घाटन पर खरीदी करना आवश्यक है। उन्होंने चुटकी लेते कहा कि दवा तो नहीं ले सकता इसलिए चाकलेट खरीदकर सबकों खिला रहा हूँ।

नेवई गौठान में रोपे फलदार पौधे
गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने नेवई गौठान में फलदार पौध का रोपण किया। उन्होंने आम, अमरूद, कटहल का पौध रोपण किया और समूह को देखभाल के लिए सौंपा। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस बगीचा से आमदनी कर आत्मनिर्भर बने।

इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन, लोकार्पण
वार्ड 1 तालपुरी ए ब्लॉक क्लब के पास उद्यान उन्नयन कार्य 20 लाख, बी ब्लॉक के पास उद्यान उन्नयन कार्य 17 लाख, वार्ड 5 एचएससीएल कालोनी शिव मंदिर के पास उद्यान निर्माण निर्माण 19.97 लाख, वार्ड 6 रूबाबांधा सेक्टर उद्यान निर्माण 19.98 लाख, गणेश उद्यान में सौंदर्यीकरण 20 लाख, वार्ड 24 सत्यम सायकल स्टोर्स के पास उद्यान निर्माण कार्य 19.47 लाख, वार्ड 07 नगर पालिक निगम कार्यालय के पीछे उद्यान का उन्नयन कार्य 7.25 लाख, वार्ड 12 मैत्री गार्डन रोड में धन्वंतरी मेडिकल हेतु भवन निर्माण 8 लाख।

आदिवासियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा आरक्षण संबंधी पारित विधेयक : CM भूपेश बघेल
पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक राजकीय गमछा…
बड़ा फैसला : पत्नी के साथ जबरन बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
मल्टीएक्टिविटी से स्वावलंबन की राह पर गौठान… महिलाओं में जागा आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर की चर्चा…. सीएम बघेल ने राज्य में वैक्सीन की कमी को दूर करने की रखी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल खुलने से पहले होगी बसो की जांच, 11 जून को रायपुर पुलिस व परिवहन विभाग का शिविर, आखों की भी होगी जांच
Next Article बीजापुर में लगा भाजपा को बड़ा झटका, विधायक विक्रम मंडावी मौजूदगी में 100 से ज्यादा भाजपाई कांग्रेस में शामिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?