भिलाई। बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के नतीजे भी आ गए हैं। यहां की 15 सीटों में से 8 सीटें कांग्रेस के खाते में गई है, जबकि भाजपा को 5 स्थानों पर जीत हासिल हुई है। एक स्थान से निर्दलीय प्रत्याशी जीता, वहीं दो वार्डों के नतीजे बराबरी पर छूटे।

इन दोनों वार्डों में कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले हैं। वहीं, बीरगांव नगर निगम में काउंटिंग के दौरान वार्ड दो के प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। यह निगम पहले भाजपा के कब्जे में था। इस बार कांग्रेस यहां भाजपा को कड़ी चुनौती दे रही है।
इधर, बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया उपचुनाव में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ने 60 वोटों से जीत दर्ज की है। अफसाना करीब बेग ने अपने निकटतम प्रत्याशी को हराकर जीत का सेहरा पहना है।




