भाटापारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश की मारवाड़ी युवा मंच भाटापारा शाखा द्वारा ‘होली पर खुशीयों के रंग,हर मासुम के संग’ कार्यक्रम के तहत,भाटापारा मारवाड़ी युवा मंच ने दर्जनों बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी आदी सामग्री का वितरण किया एवं उन बच्चो को अपनी भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाये जाने वाले तीज त्यौहार में हमेशा बढ़ चढ़कर मनाने के लिए प्रेरित किया एवं आज के दौर में जो बच्चे परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नही होने के कारण तीज त्यौहार को पूर्ण हर्षोल्लास से नही मना पाते उन्हें विभिन्न पर्वो में विभिन्न पर्व अनुरूप सामग्री वितरण करने का निर्णय भी लिया ।


उक्त कार्यक्रम नगर के पौराणिक स्थल स्थानीय मारवाड़ी कुंआ श्री शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, मायुम की नवीन कार्यकारिणी ने अध्यक्ष पंकज बावला,सचिव सौरभ शर्मा के द्वारा उक्त कार्यक्रम संचालित किया गया जिसमें उन्होंने संस्था के सभी वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन ले कर उक्त कार्यक्रम को मूर्त स्वरूप प्रदान किया एवं सभी वरिष्ठ सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों को रंग, गुलाल, टोपी, पिचकारी आदि होली पर्व की सामाग्री भेंट की सामाग्री प्राप्त करने के बाद सभी मासूम बच्चों के चेहरी की खुशी देखते ही बन रही थी।




