ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मान्यता प्राप्त यूनियन चुनने बीएसपी कर्मियों में दिखा उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मान्यता प्राप्त यूनियन चुनने बीएसपी कर्मियों में दिखा उत्साह

By @dmin
Published: July 30, 2022
Share
मान्यता प्राप्त यूनियन चुनने बीएसपी कर्मियों में दिखा उत्साह
मान्यता प्राप्त यूनियन चुनने बीएसपी कर्मियों में दिखा उत्साह
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मान्यता चुनाव के लिए सुबह 6 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही कर्मचारियों का उत्साह देखते बना। यहां सुबह से ही कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे थे। सुबह से ही पोलिंग बूथों में मतदाताओं की भीड़ लगी है। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चुनाव में 13 हजार 422 कर्मचारी वोट देकर अपने प्रतिनिधि यूनियन को चुनेंगे। इस चुनाव में 5 यूनियनों के बीच मुकाबला है।

मतदान से पहले शुक्रवार देर रात तक चुनावी तैयारियां चलती रहीं। यूनियन के नेता भी देर रात तक मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें साधने के लिए लगे रहे। चुनाव के दौरान मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रहे इसके लिए केंद्रीय श्रम विभाग के भुवनेश्वर कार्यालय से 62, रायपुर और बिलासपुर कार्यालय से 20 कर्मियों की टीम शनिवार सुबह से ही चुनाव स्थल पर पहुंची हुई है। कर्मचारियों को मतदाता सूची को लेकर दिक्कत न हो इसे लेकर मतदाता सूची को बीएसपी के होम पेज पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। पर्सनल नंबर डालते ही कर्मचारी को उसके बूथ का क्रमांक मिल जाएगा।

बीएसपी के कर्मचारी बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें इसके लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संयंत्र के भीतर मर्चेंट मिल में सबसे ज्यादा 850 मतदाता हैं। संयंत्र में कुल 16 एवं संयंत्र के बाहर टाउनशिप में भिलाई विद्यालय, एचआरडी कैंटीन एवं सेक्टर-9 अस्पताल परिसर में मतदान केंद्र बनाया गया है।

देर रात आएगा चुनाव परिणाम
वोटिंग समाप्त हो जाने के बाद मतों की गिनती रात आठ बजे से संयंत्र के एचआरडीसी (मानव संसाधन एवं विकास केंद्र) भवन में शुरू होगी। मतगणना के लिए कुल आठ टेबल लगाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक रात 12 बजे से पहले ही परिणाम घोषित करने का प्रयास किया जाएगा। आज मतगणना कर्मियों को प्रेसाइडिंग अफसरों ने पोलिंग अफसरों को इसका प्रशिक्षण दे दिया। यूनियन के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था। मतगणना में पहले 50-50 मत पत्रों का बंडल बनेगा। इसके बाद गिनती शुरू होगी। इस चुनाव में सर्वाधिक मत पाने वाले यूनियन को ही प्रबंधन के साथ समझौता करने का अधिकार मिलेगा। यही यूनियन कर्मचारियों की हक की बात संयंत्र से करेगा।

चुनावी मैदान में पांच यूनियन
बीएसपी में मान्यता प्राप्त यूनियन बनने के लिए हो रहे चुनाव में पांच यूनियन भाग ले रही है। इसमें स्टील एम्प्लाइज यूनियन, इंटक भिलाई इस्पात मजदूर संघ, बीएमएस बीएसपी वर्कर्स यूनियन भिलाई श्रमिक सभा, एचएमएस एवं हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन भिलाई शामिल है।

कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं
मतदान के दौरान कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कोविड सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। जबकि मतदान के दौरान इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। मतदान के दौरान कई कर्मचारी मास्क का उपयोग करते दिखे, लेकिन कई ने बिना मास्क के ही मतदान किया। मतदाताओं को बिना मास्क मतदान स्थल में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं शारीरिक दूरी का पालन करते भी कोई नजर नहीं आया।

Gustakhi Maaf: जब कैलाश ने सुनाई अपना दास्तां
यह है छत्तीसगढ़ का खूबसूरत वाटर फॉल, 100 फीट की ऊंचाई से बहता झरना, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र
मंगली दीदी बनीं महिलाओं की प्रेरणा, टमाटर की लालिमा ने सँवारा जीवन : 50 हजार के ऋण से शुरू हुआ सफर
कोरोना संक्रमण: टॉप प्रभावित देशों में लगातार आगे बढ़ रहा भारत, 6 हजार से अधिक है औसतन मरीजों की संख्या
Breaking News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर सीएम बघेल ने किया स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 44 और लोगों ने तोड़ा कोरोना से दम, 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले
Next Article प्रदेशवासियों का स्नेह व सम्मान पाकर अभिभूत आपका स्नेह ही मेरी ऊर्जा: सुश्री उइके
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?