ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसून: इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मानसून: इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

By @dmin
Published: June 7, 2021
Share
Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल
Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। दक्षिण भारत के राज्यों को भिगोने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पड़ोस में निचले स्तर पर चक्रवाती तूफान के चलते अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और मणिपुर जैसे राज्यों में में भारी से भारी बारिश ो सकती है।  मौसम विभाग ने बताया कि मानसून देश के कई हिस्सों को कवर करते हुए मध्य अरब सागर में भी आगे बढ़ गया है , जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अधिक हिस्से शामिल हैं।

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के तीस प्रतिशत हिस्से को कवर करते हुए रायगढ़ और पुणे जिले में दस्तक दे दिया । रात से इन जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के अगले हफ्ते तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। 15 जून तक यह मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय हो जाएगा। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में समय से या उससे पहले ही मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून महाराष्ट्र के तटीय इलाके रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है। जल्द ही पूरे राज्य को यह कवर कर लेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश समेत तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। 

17 जून के बाद इन राज्यों में होगी बारिश 
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून और सक्रिय होगा। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि दो दिन की देरी से मानसून तीन जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। 

इस साल कैसा रहेगा मानसून?
मौसम विभाग की मानें तो इस साल देश में मानसून सामान्य या बेहतर रह सकता है। मौसम विभाग ने भी इस साल पूरे देश में सामान्य से अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। अगर इस बार मानसून अधिक हुआ तो यह तीसरा साल होगा कि देश में बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। पिछले दो साल से अच्छी बारिश हो रही है।  इस बार देश में 907 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। पूरे देश में 90 से 104त्न तक बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली सरस मेला में दुर्ग की भारती ने लगाया मिलेट्स उत्पादों का बिहान कैंटीन
सूंघने की क्षमता खोना बड़े खतरे की आहट! इन बीमारियों की शुरुआत के हो सकते हैं संकेत
नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास, सीएम साय ने कहा- अंतिम सांसे गिन रहा नक्सलवाद
150 भारतीयों को साथ ले गए तालिबानी, पूछताछ और पासपोर्ट किया चेक; मीडिया रिपोर्ट में दावा- काबुल एयरपोर्ट पर छोड़ा
शराब के अवैध भंडारण की जांच करती रही आबकारी टीम, इधर उनकी गाड़ी में लग गई आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम शर्मनाक: बेटी पैदा होने से गुस्साए पति ने पत्नी और दो बेटियों को कुएं में धकेला, आठ साल की बच्ची की मौत
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना से राहत और बढ़ी: 61 दिन पर एक लाख पर ठहरे नए केस… मौतों की संख्या 25 सौ से नीचे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?