ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानव संसाधन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट, सर्वांगीण विकास एवं राज्य की प्रगति के लिए सरकार है प्रतिबद्ध : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मानव संसाधन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट, सर्वांगीण विकास एवं राज्य की प्रगति के लिए सरकार है प्रतिबद्ध : वोरा

By @dmin
Published: March 9, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत किए गए वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास एवं आम जनता की भावनाओं के अनुरूप ऐसा बजट आज तक कभी किसी राज्य में प्रस्तुत नहीं किया गया। बजट में गरीब, मजदूर, किसान, महिला, मध्यवर्ग, युवा, बेरोजगार, कर्मचारी, संस्कृति एवं धरोहर सभी के संरक्षण एवं सशक्तिकरण का प्रावधान रखा गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जो कहा वो कर के दिखाया है। छत्तीसगढ़ के नए विकास मॉडल की चर्चा पूरे देश मे फैल रही है। अन्नदाता किसानों का खेती के प्रति रुझान लौटना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 6 हजार की जगह 7 हजार रु प्रतिवर्ष दिए जाने का निर्णय सराहनीय है साथ ही इस वर्ग में देवस्थल में पूजा करने वाले व्यक्तियों को भी लाभान्वित करने का निर्णय ऐतिहासिक है। गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने एवं बजट में उन्नत अधोसंरचना एवं बुनियादी सुविधाओं हेतु 600 करोड़ का प्रावधान करने के निर्णय की तुलना किसी पूर्ववर्ती योजना से नहीं कि जा सकती। भूपेश सरकार ने ना सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धरोहर को संभालने का कार्य किया है बल्कि उनके सपनों के भारत की दिशा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं आम जनता को मजबूत करने एक ठोस संकल्पना का भी दृढ़ निश्चय दिखाया है।

15 वर्षों तक सिर्फ राज सत्ता का सुख भोगने वालों के लिए यह पचा पाना मुश्किल है। प्रदेश के युवा वर्ग को अब व्यापम की प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। सरकारी कर्मचारी हों अथवा शासकीय अधिवक्ता एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज से जुड़े जनप्रतिनिधियों सभी सीधे जनसेवा से जुड़े हुए लोगों के मानदेय से लेकर विकास निधि में भी दोगुनी वृद्धि कर मुख्यमंत्री ने जनता को विकास के और अधिक करीब लाया है। कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं में सरकार ने बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने गंभीरता से कार्य किया है जिससे ना सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ हुई हैं बल्कि रोजगार के अवसर भी युवाओं को प्राप्त हुए हैं जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। बिना किसी नवीन कर का प्रस्ताव रखे ऐसे विकासोन्मुखी बजट की हर किसी को उन्मुक्त कंठ से सराहना करनी चाहिए। श्री वोरा ने दुर्ग जिले में विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि की सौगात देने हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

निकायों में 15 हजार नए आवास स्वीकृत, सीएम साय बोले- देश में हर गरीब के पक्के मकान का सपना होगा साकार
पहल: विधायक वोरा ने गायों को दुर्घटना से बचाने पहनाये रेडियम बेल्ट
उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हो कोरोना पीडि़तों के इलाज… सभी जिलों को फंड जारी करने का भी निर्देश
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, तलाशी के दौरान 50 लाख कैश बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण
Next Article मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?