ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला और उसके रिश्तेदारों से साढ़े 75 लाख की ठगी, ठगों ने पढ़ाया ऐसा पाठ पोटली में सोना और लाखों रुपए बांधकर दे दिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeRaipur

महिला और उसके रिश्तेदारों से साढ़े 75 लाख की ठगी, ठगों ने पढ़ाया ऐसा पाठ पोटली में सोना और लाखों रुपए बांधकर दे दिए

By @dmin
Published: September 24, 2022
Share
महिला और उसके रिश्तेदारों से साढ़े 75 लाख की ठगी, ठगों ने पढ़ाया ऐसा पाठ पोटली में सोना और लाखों रुपए बांधकर दे दिए
SHARE

रायपुर. राजधानी रायपुर की एक महिला और उसके रिश्तेदार साढ़े 75 लाख रुपए ठगी के शिकार हो गए। पीडि़ता और उसके रिश्तेदारों को जब ढोंगी बाबा की करतूतों की भनक लगी तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि घर में भूत-प्रेत का साया होने का झांसा देकर गुजरात और महाराष्ट्र के ठग ने रायपुर की महिला को झांसे में लिया और उससे व उसके रिश्तेदारों को 75 लाख 50 हजार की चपत लगा दी। पीडि़ता ने मामले की शिकायत गुरुवार को पुलिस में की है।

महाकाल मंदिर में मिले थे दोनों ठग
शिकायतकर्ता रेखा साहू ने पुलिस को बताया कि उज्जैन के महाकाल मंदिर फरवरी 2022 में अपने रिश्तेदारों के साथ गई थी। मंदिर में दर्शन के दौरान उसे एक व्यक्ति और महिला मिली। आरोपी ने अपना नाम गुजरात निवासी आशुतोष और महाराष्ट्र के नासिक निवासी आरती पाटिल बताया। आरोपियों ने महिला को बताया कि वो आश्रम चलाते है और हस्तरेखा देखते हैं।

भूत-प्रेत का दिया झांसा
आरोपियों ने रेखा और उसके रिश्तेदारों को हाथ दिखाने के लिए कहा और हाथ देखते ही घरों में भूत-प्रेत का साया होने की बात कही। भूत-प्रेत भगाने के नाम पर आरोपियों ने अलग-अलग तिथि में कसडोल और रायपुर आकर अनुष्ठान किया और सोना व पैसे डबल करने की बात कहते हुए रेखा और उसके रिश्तेदारों से 67 तोला सोने का जेवर और 42 लाख रुपए नकद पोटली में बंधवाया और फरार हो गए। पीडि़ता ने संदेह होने पर पोठली खोली और अपने रिश्तेदारों से खुलवाई, तो सोना और कैश गायब होने के बारे में पता चला।

ये हुए ठगी के शिकार
रेखा साहू 45 तोला सोना और 20 लाख नकद, श्यामा साहू 12 तोला सोना, 16 लाख 10 हजार नकद, संजनी साहू 5 तोला सोना, गिरजा साहू 5 तोला सोना और 5 लाख नकद और डिंपल साहू 90 हजार नकद। निरीक्षक पुरानी बस्ती थाना, रायपुर लखन पटेल ने बताया कि पीडि़त परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 दिन में 12 जिलों को दी 3 हजार 854 करोड़ रुपए के विकास-कार्यों की सौगात… प्रतिदिन दो जिलों में नये कार्यों का कर रहे हैं लोकार्पण व भूमिपूजन
कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के तीन महीने बाद लगेगा टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन
Big Breaking: हिंसक भीड़ ने थाने में किया हमला, 36 पुलिसकर्मी घायल, दास्तावेज नष्ट कर गाडिय़ों में लगाई आग, दौड़ा-दौड़ाकर वर्दी वालों को पीटा
प्रयागराज महाकुंभ : सीएम साय सहित छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायकों व सांसदों ने लगाई पवित्र संगम में आस्था की डुबकी
भारत निर्वाचन आयोग नई पहल : निर्वाचन प्रबंधन व मतदाता सुविधा में सुधार… 21 बिंदुओं में समझे पूरी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में भाजपा नेता पर लगा रेप का आरोप, नौकरी लगाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Next Article क्या आप देखना चाहेंगे पारंपरिक खेलों का महाकुंभ तो आइए छत्तीसगढ़… 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?