ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा-सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा-सीएम बघेल

By Om Prakash Verma
Published: May 22, 2023
Share
महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा-सीएम बघेल
महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा-सीएम बघेल
SHARE

रामपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चिर्रा में रीपा की गतिविधियों का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह के साथ ली सेल्फी, किया उत्साहवर्धन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुँचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करने के दौरान महिलाओं के हुनर की खूब प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा। गाँव की महिलाएं जिन गतिविधियों को संचालित कर रही हैं, उसे देखकर अहसास हो रहा है कि आने वाले समय में उनकी आमदनी और बढ़ेगी। उन्होंने यहाँ समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली और कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन गई हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने हल्दी, मिर्च, मसाला, बेसन, आटा, सुगंधित चावल, आचार, बड़ी, अगरबत्ती, दोना पत्तल निर्माण, चप्पल, गोबर पेंट, ऐश ब्रिक्स, पेवर ब्लॉक निर्माण, पुट्टी निर्माण, फेंसिंग निर्माण आदि गतिविधियों को करीब से देखा। इस दौरान महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहाँ संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने यहाँ पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए गढ़कलेवा और कॉफी पॉइंट संचालित करने के निर्देश कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को दिए। मुख्यमंत्री ने यहाँ समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। ग्राम चिर्रा की दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री को रीपा और समूह की अनेक गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यहां 15 गतिविधि संचालित हैं। जिसमें 64 ग्रामीण जुड़े हैं। इसमें 18 पुरुष सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विगत एक माह से सतत कार्य चल रहा है।

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग तथा आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला, दोना पत्तल, बेसन, आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी ऑर्डर मिला। दो हजार चप्पल का ऑर्डर भी आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त हुआ है। अभी तक 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ है। विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में उत्पादित 6 लाख से अधिक कीमत की सामग्री की बिक्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी कई विभागों से ऑर्डर जारी हो रहे हैं। रीपा में मुख्यमंत्री बघेल ने वाईफाई जोन का उद्घाटन बटन दबाकर किया। कलेक्टर झा ने मुख्यमंत्री बघेल को रीपा सहित नरवा विकास के कार्यों की जानकारी देते हुए गतिविधियों का अवलोकन भी कराया। मुख्यमंत्री भूपेश, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कँवर, ननकी राम कँवर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कटहल के पौधे लगाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिर्रा के रीपा केंद्र में कटहल का पौधा लगाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आम और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कदम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कदम और सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने आम के पौधे लगाएं।

Breaking News : दुर्ग में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग, सब्जी लेकर घर जा रही थी महिला… बदमाशों ने मारा झपट्टा… देखें Video
किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
भारत को है कोरोना से बचाना तो अगस्त से रोज लगानी होंगी 90 लाख वैक्सीन
बिजली उपभोक्ताओं को सरकार दे रही बड़ी राहत, बकाया बिजली बिल पर मिलेगी भारी छूट
किसानों की घर वापसी शुरू, टिकरी-सिंघु से लौटने लगा जत्था, अब जाम नहीं करेगा परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात
Next Article रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?