ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर ने की समीक्षा: आय बढ़ाने दिया जोर, बिना अनुमति अतिरिक्त निर्माण करने वालों की खैर नहीं, सूची तैयार कर पेनाल्टी के साथ वसूला जाएगा टैक्स
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महापौर ने की समीक्षा: आय बढ़ाने दिया जोर, बिना अनुमति अतिरिक्त निर्माण करने वालों की खैर नहीं, सूची तैयार कर पेनाल्टी के साथ वसूला जाएगा टैक्स

By @dmin Published February 9, 2022
Share
महापौर ने की समीक्षा: आय बढ़ाने दिया जोर, बिना अनुमति अतिरिक्त निर्माण करने वालों की खैर नहीं, सूची तैयार कर पेनाल्टी के साथ वसूला जाएगा टैक्स
महापौर ने की समीक्षा: आय बढ़ाने दिया जोर, बिना अनुमति अतिरिक्त निर्माण करने वालों की खैर नहीं, सूची तैयार कर पेनाल्टी के साथ वसूला जाएगा टैक्स
SHARE

एम.आई.सी. करेगा जलकर का निर्धारण
रिसाली। रिसाली नगर पालिक निगम की महापौर शशि सिन्हा ने कार्यो की समीक्षा करते निगम का आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे घरों का सर्वे करने निर्देश दिए है जिन्होंने बिना अनुमति के आवास या व्यावसायिक क्षेत्र का अतिरिक्त निर्माण किया है। महापौर ने कहा कि ऐसे मकान व दुकानों का टैक्स निर्धारण नए सिरे से किया जाए। उन्होंने समीक्षा बैठक में महापौर परिषद के सद्स्यों से कहा कि बजट का खाखा तैयार कर शीघ्रता से प्रस्तुत करे।

महापौर ने बजट तैयार करने एमआईसी सदस्यों को सभी पार्षदों से समीक्षात्मक चर्चा करने निर्देश दिए। पदभार ग्रहरण करने के माह भर बाद शशि सिन्हा ने आयुक्त आशीष देवांगन की उपस्थिति में विभागवार कार्यो की समीक्षा की। चार घंटे से भी अधिक समय तक चली चर्चा के बाद महापौर ने निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र में कई जगह अतिरिक्त निर्माण किया गया है। अनुमति लिए बिना निर्माण पूर्ण करने से राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने संपूर्ण क्षेत्र में राजस्व विभाग को सर्वे करने के निर्देश दिए। बैठक में सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, विलास राव बोरकर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन व ईश्वरी साहू समेत कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर व निगम के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

जल्द मिलेगी पदोन्नति
आयुक्त आशीष देवांगन ने बैठक में जानकारी दी कि निगम में कर्मचारियों को पदोन्नति देने का मामला अटका है। इस पर महापौर ने तत्काल समिति गठित कर कर्मचारियों को लाभ देने निर्देश दिए। समिति में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर को अध्यक्ष बनाया गया है।

जलकर लेने शीघ्र बैठक
समीक्षा बैठक में महापौर ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में 10 हजार से अधिक नल कनेक्शन है। इसके बाद भी अब तक जलकर का निर्धारण नहीं हुआ है। उन्होंने जलकार्य प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर को निर्देश दिए कि एमआईसी प्रस्ताव पारित कर जलकर वसूली शीघ्र शुरू कराए।

उद्यान की देखभाल जनभागीदारी से
पूर्व से बने उद्यानों के रखरखाव पर महापौर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रखरखाव के लिए जिम्मेदार एजेंसी को नोटिस जारी किया जाए । साथ ही छोटे-छोटे गार्डन की देखभाल करने पार्षद की अध्यक्षता वाली समिति गठित करे। समिति के माध्यम से ही उद्यान को सवारने प्रस्ताव तैयार करे।

स्वच्छता मित्रों से कराए केवल सफाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर महापौर व एमआईसी प्रभारी गाविन्द चतुर्वेदी ने अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि सर्वेक्षण में बेहतर अंक लाने और स्थान पाने पार्षदों की भूमिका को तय किया जाए। पार्षदों के लिए कार्यशाला आयोजित किया जाए। महापौर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बेहतर सफाई के लिए एमआईसी सद्स्य बैठक कर रूट चार्ट भी बनाए और उसे सार्वजनिक किया जाए। महापौर परिषद के सद्स्य गोविन्द चतुर्वेदी ने कहा कि सफाई मित्रों से स्वच्छता संबंधी कार्य लेने प्राथमिकता तय करे। साथ ही मानव बल की कमी को दूर करने शासन को पत्र लिखने कहा।

शनिचरी बाजार होगा व्यवस्थित
शनिचरी बाजार को व्यवस्थित करने आयुक्त आशीष देवांगन ने प्लान तैयार करने निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर ठेले लगाने वालों से सख्ती से पेस आने और अधिक से अधिक जुर्माना वसूल करने कहा। आयुक्त ने कहा कि रूआबांधा मार्केट को व्यवस्थित करने का कार्य अधिकारी कर्मचारी चुनौती के रूप में ले।

अवैध प्लाटिंग पर होगी कार्यवाही
समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग प्रभारी विलास राव बोरकर ने अवैध प्लाटिंग विषय को प्रमुखता से रखा। जिस पर आयुक्त ने कहा कि पहले राजस्व विभाग सर्वे कर चिन्हित करे कि कहां पर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है। इसके बाद रजिस्ट्री नहीं करने निगम प्रशासन पंजीयन को पत्र लिखेगा। महापौर ने लोकनिर्माण विभाग, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन प्रकरण, विद्युत व्यवस्था समेत वाहन शाखा की समीक्षा की।

You Might Also Like

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि

धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

@dmin February 9, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयकर विभाग ने 1.87 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को जारी किया रिफंड, सीबीडीटी ने साझा की जानकारी आयकर विभाग ने 1.87 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को जारी किया रिफंड, सीबीडीटी ने साझा की जानकारी
Next Article जल की बर्बादी रोकने निगम उठाएगा सख्त कदम, विभाग की हुई बैठक, प्रभारी केशव चौबे रहे मौजूद जल की बर्बादी रोकने निगम उठाएगा सख्त कदम, विभाग की हुई बैठक, प्रभारी केशव चौबे रहे मौजूद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?