ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर नीरज पाल ने शहर को दी सौगात, भिलाई को मिला एक और सस्ती दवाई के लिए मेडिकल स्टोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महापौर नीरज पाल ने शहर को दी सौगात, भिलाई को मिला एक और सस्ती दवाई के लिए मेडिकल स्टोर

By @dmin
Published: January 19, 2022
Share
महापौर नीरज पाल ने शहर को दी सौगात, भिलाई को मिला एक और सस्ती दवाई के लिए मेडिकल स्टोर
महापौर नीरज पाल ने शहर को दी सौगात, भिलाई को मिला एक और सस्ती दवाई के लिए मेडिकल स्टोर
SHARE

महापौर बने मेडिकल के पहले ग्राहक, धनवंतरी मेडिकल से दवाई खरीदकर किया शुभारंभ
भिलाई। महापौर नीरज पाल ने शहर को आज सौगात दी है, उन्होंने धनवंतरी मेडिकल स्टोर का आज शुभारंभ किया। इसी के साथ ही भिलाई शहर में अब चार जेनेरिक मेडिकल स्टोर हो गये है। महापौर ने शुभारंभ करते ही मेडिकल से मल्टी विटामीन दवाईयां खरीदी और पैसे देकर पहले ग्राहक बन गये। शुभारंभ के अवसर पर आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, प्रभारी अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार जोशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महापौर ने मेडिकल में दवाईयों के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। वहीं कॉस्मेटिक एवं हर्बल तथा अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता मेडिकल स्टोर में पायी। निगम क्षेत्र में आज 18 नं. रोड आंगनबाड़ी के पास मेडिकल स्टोर का शुभारंभ होने के बाद अब भिलाई में कुल चार मेडिकल स्टोर हो गये है।

इससे पूर्व शहर में सुभाष मार्केट मेडिकल लाईन, भगवा चौक कुरूद एवं महिला मदर्स मार्केट पावर हाउस में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुवल किया जा चुका है। अच्छी गुणवत्ता की सस्ती दवाइयों की मांग को देखते हुए तथा शहर में स्वास्थ्यगत योजनाओ को बढ़ावा देने के लिए एक और मेडिकल स्टोर का शुभारंभ महापौर ने किया है। पहले लोगो को अधिक दाम पर दवाईयां मिलती थी, परन्तु अब 55 प्रतिशत की छूट के साथ दवाईयां मिल रही है जिसमें जेनेरिक ब्रांडेड दवाइयां भी शामिल है। शुभारंभ के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, नेहा साहू, मन्नान गफफार खान, रिता सिंह गेरा, मदर टेरेसा नगर जोन अध्यक्ष संतोषनाथ सिंह जालंधर, पार्षद सत्यादेवी जायसवाल एवं इंजीनियर सलमान सहित अन्य उपस्थित रहे। निगम से जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता डी.के. वर्मा, सहायक अभियंता आर.के. साहू एवं कृष्णा जंघेल, एम.एस. सोरी, सुदामा परगनिहा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

10 बिस्तर बैकुंठधाम अस्पताल का महापौर ने किया निरीक्षण
महापौर नीरज पाल मेडिकल के शुभारंभ के बाद 10 बिस्तर बैकुंठधाम अस्पताल पहुंचे, साथ में एमआईसी सदस्य भी उपस्थित रहे। महापौर ने टीकाकरण अभियान की जानकारी बैकुंठधाम अस्पताल की प्रभारी गीता सिन्हा से ली। टीकाकरण करवाने पहुंचे हितग्राहियों से भी उन्होंने चर्चा की। कोविड जांच एवं दवाई वितरण तथा इमरजेन्सी के लिये आक्सीजन की उपलब्धता से अवगत हुये। इस पर डॉ. सिन्हा ने कोविड से लडऩे के लिये सभी पुख्ता इंतजाम होने की जानकारी दी। महापौर ने नजदीक में ही श्री धनवंतरी योजना के शुभारंभ होने की जानकारी देते हुये कहा कि सस्ती और उच्च गुणवत्ता की दवाई प्राप्त करने के लिये श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाईयां खरीदने के लिये अस्पताल में आने वाले लोगों को प्रेरित करे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की दवाईयों की सूची भी अस्पताल प्रबंधन को उपलब्ध करवाई।

11 लाख से ज्याद बार श्रीराम का नाम लिख महिला डॉक्टर ने बनाई खूबसूरत पेंटिंग, IPS दिपांशु काबरा ने शेयर किया वीडियो.. आप भी देखें यह Video
चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर लौटा चीनी चंद्रयान
shreekanchanpath 25 # 08 November 2024
सड़क हादसा: प्रयागराज से आ रही लग्जरी बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल
सीएम बघेल ने ली सेक्टर-9 अस्पताल की सुध: विधायक देवेंद्र यादव ने मुलाकात कर जताया सीएम का आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी आतंकी हमला: अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर फायरिंग, हमलावरों को पकडऩे के लिए घेराबंदी
Next Article विकास कार्यों में लेटलतीफी पर महापौर ने जताई नाराजगी, ली अधिकारियों की बैठक विकास कार्यों में लेटलतीफी पर महापौर ने जताई नाराजगी, ली अधिकारियों की बैठक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?