ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई ने तोड़ी कमर: बढ़े रसोई गैस के दाम , जानिए अब कितने में मिलेगा सिलिंडर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महंगाई ने तोड़ी कमर: बढ़े रसोई गैस के दाम , जानिए अब कितने में मिलेगा सिलिंडर

By @dmin
Published: September 1, 2021
Share
महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा
महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया है। वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 75 रुपये का इजाफा हुआ है।

14.2 किलो वाले सिलिंडर का दाम
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 859.50 रुपये से बढ़कर 884.5 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 886 से बढ़कर 911 रुपये का हो गया है, मुंबई में यह 859.50 रुपये से बढ़कर 884.5 रुपये और चेन्नई में 875.50 रुपये से बढ़कर 900.5 रुपये का हो गया है। 

19 किलोग्राम वाला सिलिंडर भी हुआ महंगा
दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़कर 1693 रुपये हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 1,772 रुपये, मुंबई में 1,649 रुपये और चेन्नई में यह 1,831 रुपये का हो गया है। 

पहले सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी थी कीमत 
हाल ही में देश में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी कीमतों ने झटका दे दिया था। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में वृद्धि की। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 45.20 रुपये प्रति किलोग्राम तो वहीं पीएनजी की कीमत 30.91 रुपये प्रति एससीएम है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में, सीएनजी की कीमत 50.90 रुपये प्रति किलोग्राम तो पीएनजी की कीमत 30.86 रुपये प्रति एससीएम है।

राहुल गांधी ने कसा तंज 
मोदी सरकार पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, ‘जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला खुद मित्र-छाया में सो रहा हैज् लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।

जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है…
लेकिन अन्याय के ख़िलाफ़ देश एकजुट हो रहा है।#IndiaAgainstBJPLoot pic.twitter.com/ifFJVeUg7W

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2021

ऐसे बुक करें एलपीजी सिलिंडर
इंडेन का एलपीजी सिलिंडर बुक करने के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके अतिरिक्त आप व्हाट्सएप के जरिए भी सिलिंडर बुक कर सकते हैं। रीफिल टाइप कर आप 7588888824 नंबर पर मैसेज कर दें, आपका सिलिंडर बुक हो जाएगा। 

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी
मौजूदा समय में सरकार कुछ ग्राहकों को एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से चर्चा कर जानी समस्याएं: हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
डब्ल्यूएचओ ने छत्तीसगढ़ सरकार की इन योजनाओं को सराहा, सरकार के प्रयासों की हुई तारीफ…
बिहार में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, दो जवान घायल
विधायक देवेंद्र ने की पहल,भव्य गार्डन बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, 40 लाख की लागत से बनाया गया वार्ड का सबसे खूबसूरत गार्डन
विधायक ट्रॉफी : भव्य आतिशबाजी और रंगारंग के साथ शानदार समापन, छांतागढ़ मोहलई की टीम बनी चैम्पियन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को 'शिक्षा मड़ई' का आयोजन शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को ‘शिक्षा मड़ई’ का आयोजन
Next Article बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आने से दो बच्चों समेत चार की मौत, दो गंभीर बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आने से दो बच्चों समेत चार की मौत, दो गंभीर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?